3 ALL EXAM HINDI QUIZ 13.08.2024 Daily Quiz 1 / 10 Q1. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता, इस टीम के कप्तान कौन है? पी. आर. श्रीजेश हरमनप्रीत सिंह हार्दिक सिंह मनप्रीत सिंह Explanation: हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक में स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक का फैसला करने के लिए यह मैच 8 अगस्त 2024 को पेरिस में स्थित यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेला गया था। 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के बाद यह भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक है। स्पेन के खिलाफ मैच ,अनुभवी भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी था। इस पूरे ओलंपिक में श्रीजेश का शानदार प्रदर्शन रहा है। कांस्य पदक के के लिए खेले गए मैच में दोनों गोल भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए और स्पेन के लिए एकमात्र गोल मिरालेस ने किया। भारतीय कप्तान ने पेरिस ओलंपिक 2024 पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में दस गोल के साथ सर्वोच्च गोल स्कोरर के रूप में समापन किया। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत जर्मनी से 3-2 से हार गया था। 2 / 10 Q2. केन्द्र सरकार ने हाल ही में किन दो राज्यों में नए मोर अभयारण्य स्थापित किये है? कर्नाटक और केरल असम और केरल केरल और तमिलनाडु उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश Explanation: केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भारत में दो नए मोर अभयारण्य बनाने की घोषणा की : कर्नाटक में आदिचुंचनगिरी और केरल में चूलन्नुआर। यह निर्णय वन्यजीवों और राष्ट्रीय पक्षी, मोर की रक्षा के लिए सरकार के निरंतर प्रयास को दर्शाता है। मोर संरक्षण मोर संरक्षण में भारतीय नीले मोर और हरे मोर दोनों की सुरक्षा शामिल है। इन पक्षियों को आवास के नुकसान और शिकार से खतरा है, इसलिए प्रयासों में उनके आवासों को बहाल करना और अवैध शिकार को रोकना शामिल है। मोर पारिस्थितिक तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जैसे बीज फैलाना। प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ (IUCN) हरे मोर को निकट संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध करता है। स्थानीय समुदाय इन संरक्षण प्रयासों में लगे हुए हैं, इन पक्षियों की सुरक्षा में सांस्कृतिक जागरूकता के महत्व पर जोर देते हैं, जो संस्कृतियों में सुंदरता और अनुग्रह का प्रतीक हैं। 3 / 10 Q3. भारत सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की निगरानी के लिए कितने सदस्यीय समिति का गठन किया? चार दो तीन पांच Explanation: भारत सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर स्थिति की निगरानी के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति भारत-बांग्लादेश सीमा पर वर्तमान स्थिति का आकलन और निगरानी करेगी। गृह मंत्रालय (एमएचए) के सीमा प्रबंधन प्रभाग ने यह निर्णय लिया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक रवि गांधी समिति की अध्यक्षता करेंगे। 4 / 10 Q4. ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में पदक जीतने वाला सबसे कम उम्र के भारतीय कौन है? बजरंग पुनिया नरसिंह यादव अमन सहरावत इनमे से कोई नही Explanation: पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीत के साथ ही अमन सेहरावत ओलंपिक पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। अमन सहरावत ने पीवी सिंधु का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में 21 साल, 1 महीने और 14 दिन की उम्र में रजत पदक जीता था। भारत ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए छह सदस्यीय कुश्ती टीम भेजी थी जिसमें विनेश फोगाट भी शामिल थीं, जिन्हें फाइनल मैच से पहले अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। भारत ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में केवल एक पदक-कांस्य जीता है। भारत के लिए यह पदक अमन सहरावत ने प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज़ को हराकर पदक जीता है। 5 / 10 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) 2.0 योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। 2. योजना पर बजटीय प्रावधान 5 लाख 6 हजार 137 करोड़ रुपये का होगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: वित्त वर्ष 2024-25 से 2028-29 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के कार्यान्वयन को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। इनमें से दो करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में और एक करोड़ घर शहरी इलाकों में बनाए जाएंगे। योजना पर बजटीय प्रावधान 3 लाख 6 हजार 137 करोड़ रुपये का होगा। पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत सरकार एक करोड़ शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। सरकार राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और प्राथमिक ऋण संस्थानों (पीएलआई) के माध्यम से सहायता प्रदान करेगी। यह सहायता पांच वर्षों में शहरी क्षेत्रों में किफायती कीमत पर मकान बनाने, खरीदने या किराये पर देने के लिए होगी। इस योजना के तहत 2.30 लाख करोड़ रुपये की सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का प्रावधान है। इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) श्रेणियों में गृह ऋण के लिए 4% से 25 लाख रुपये तक की ब्याज सब्सिडी का प्रावधान है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित स्वच्छ संयंत्र कार्यक्रम (सीपीपी) को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। लिग्नोसेल्यूलोसिक बायोमास और अन्य नवीकरणीय फीडस्टॉक का उपयोग करने वाली उन्नत जैव ईंधन परियोजनाओं को वित्तीय सहायता देने के लिए संशोधित प्रधानमंत्री जी-वन योजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने संशोधित योजना को 2028-29 तक पांच और वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। 6 / 10 Q6. आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने रेल मंत्रालय की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी? चार दो तीन आठ Explanation: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 हजार 657 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के 14 जिलों को कवर करेंगी।इन परियोजनाओं के माध्यम से आकांक्षी जिलों और आदिवासी क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इन परियोजनाओं में गुनुपुर-थेरूबली नई रेलवे लाइन मार्ग और जूनागढ़-नबरंगपुर लाइन, मलकानगिरी-पांडुरंगपुरम लाइन और बुरामारा-चाकुलिया रेल मार्ग शामिल हैं। बिहार में बिक्रमशिला-कटराहा रेल मार्ग विकसित किया जाएगा जबकि महाराष्ट्र में जालना-जलगांव परियोजना अजंता गुफाओं को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। ये मार्ग कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लौह अयस्क, इस्पात और सीमेंट जैसी वस्तुओं के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण हैं। 7 / 10 Q7. विश्व हाथी दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है? 10 अगस्त 11 अगस्त 12 अगस्त 13 अगस्त Explanation: विश्व हाथी दिवस 12 अगस्त को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। विश्व हाथी दिवस का उद्देश्य हाथियों के सामने आने वाली गंभीर समस्याओं, जैसे कि आवास की हानि, अवैध हाथीदांत • व्यापार और मानव-हाथी संघर्ष के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। 2024 की आधिकारिक थीम "प्रागैतिहासिक सुंदरता, धार्मिक प्रासंगिकता और पर्यावरणीय महत्व को मूर्त रूप देना" है। यह थीम हाथियों के अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए प्राकृतिक आवासों को संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर देती है। 8 / 10 Q8. सेंट किट्स एवं नेविस के विदेश मंत्री की भारत यात्रा के दौरान कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये? 3 4 5 2 Explanation: भारत और सेंट किट्स एंड नेविस देश ने इंडिया स्टैक पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो सेंट किट्स एंड नेविस में डिजिटलीकरण को सक्षम करेगा। इस समझौते पर फेडरेशन ऑफ किट्स एंड नेविस के विदेश मंत्री डॉ. डेन्ज़िल डगलस की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए। डॉ. डेन्ज़िल डगलस, जो 4-9 अगस्त 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे, भारत का दौरा करने वाले सेंट किट्स और नेविस के पहले विदेश मंत्री हैं। इंडिया स्टैक डिजिटल बुनियादी ढांचे के घटकों का एक समूह है जो सरकारों, व्यवसायों और व्यक्तियों सहित विभिन्न संस्थाओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप से लेनदेन करने और संचालित करने में सक्षम बनाता है। भारत और सेंट किट्स एंड नेविस के बीच तीन समझौते पर हस्ताक्षर दोनों देश इंडिया स्टैक पर सहमत हुए, जिससे डिजिटलीकरण के क्षेत्र में सहयोग संभव हो सकेगा। दोनों देश खेल, विशेषकर खेल चिकित्सा और एथलीटों के प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग करने पर सहमत हुए। दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच नियमित परामर्श के लिए एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। 9 / 10 Q9. किस भारतीय नेता को तिमोर लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर ऑफ तिमोर लेस्ते से सम्मानित किया गया है? अमित शाह राजनाथ सिंह नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Explanation: तिमोर लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस होर्टा द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर ऑफ तिमोर लेस्ते से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू को यह पुरस्कार 10 अगस्त 2024 को तिमोर-लेस्ते की राजधानी दिली में एक आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। 10 / 10 Q10. साल 2023 में 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' के रूप में कितने गांवों को मान्यता दी गयी? 25 45 55 35 Explanation: पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता शुरू की है. साल 2023 में आयोजित सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता के पहले संस्करण में, कुल 35 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के रूप में मान्यता दी गई थी. इनमें उन गावों को स्थान दिया गया है जो सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपत्तियों को संरक्षित रखते है Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC EXAM QUIZ 12.08.2024 UPSC EXAM QUIZ 13.08.2024