Mon. Jun 22nd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 10.08.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की पाँचवीं वर्षगाँठ मनाई गई। 5 अगस्त, 2019 को भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था।
2. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया था।इसका मसौदा भारतीय संविधान सभा के सदस्य एन. गोपालस्वामी अयंगर द्वारा तैयार किया गया था और इसे वर्ष 1969 में एक 'अस्थायी उपबंध' के रूप में जोड़ा गया था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. शोधकर्ताओं ने थोरियम-229 नाभिक उत्तेजना के लिये एक लेज़र विकसित करके और इसे एक ऑप्टिकल क्लॉक से जोड़कर परमाणु घड़ियों में महत्त्वपूर्ण प्रगति की है।
2. सनक्लॉक: प्राचीन उपकरण जो सूर्य के प्रकाश की छाया डालकर समय बताते थे।
3. वाटर क्लॉक: बर्तन में धीरे-धीरे पानी भरकर समय मापा जाता था।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत सरकार ने वर्ष 2024 में पहली बार राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (RVP) विजेताओं की घोषणा की, जो वैज्ञानिक उपलब्धियों को मान्यता देने के लिये देश के दृष्टिकोण में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।
2. ये पुरस्कार 23 अगस्त को प्रदान किये जाएंगे, जो कि पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है, जिसमें चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की उपलब्धि का जश्न मनाया जाएगा।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्र सरकार द्वारा वित्त विधेयक, 2024 में संशोधन पेश किया गया है।
2. इस संशोधन के साथ, 23 जुलाई, 2024 से पहले संपत्ति अर्जित करने वाले व्यक्ति इंडेक्सेशन के बिना 12.5% दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ कर दर और इंडेक्सेशन के साथ 20% दर के बीच चयन करने में सक्षम होंगे।
3. करदाता इस निर्णय का उपयोग यह निर्धारित करने के लिए कर सकते हैं कि 23 जुलाई, 2024 से पहले अधिग्रहित किसी भी भूमि या भवन को बेचते समय उनके लिए कौन सा कदम सबसे अच्छा है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने वर्ष 2024 में जारी होने वाली कक्षा 3 और 6 की कई पाठ्यपुस्तकों से संविधान की प्रस्तावना को हटा दिया है।
2. NCERT ने स्पष्ट किया है कि संगठन अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार समग्र विकास के लिये प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों, मौलिक अधिकारों और राष्ट्रगान सहित भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!