Mon. Jun 22nd, 2026
1

UPSC EXAM HINDI QUIZ 07.08.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत और वियतनाम ने अगले पांच वर्षों में अपनी ' व्यापक रणनीतिक साझेदारी ' को मजबूत करने के लिए एक नई योजना की घोषणा की है ।
2. इस पहल पर नई दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री और वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान चर्चा की गई ।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. एक अध्ययन से पता चला है कि तटीय क्षरण के कारण तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में मछुआरों और अन्य निवासियों की आजीविका को खतरे में है।
2. इसके तट का लगभग 23% हिस्सा क्षरण/कटाव का सामना कर रहा है, जिससे 4,450 एकड़ से अधिक भूमि का क्षय/ह्रास हो रहा है।
3. पूर्वी तट पर क्षरण का क्षेत्र प्रतिवर्ष 3 मीटर और पश्चिमी तट पर 2.5 मीटर प्रतिवर्ष बढ़ रहा है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत ने मोज़ाम्बिक से तुअर दाल का आयात पुनः शुरू कर दिया है, क्योंकि इसे “भारत विरोधी” समूह द्वारा बाधित किया गया था।
2. भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 8.65 मिलियन मीट्रिक टन दालों का आयात किया (जो वर्ष 2022-23 में 2.53 मिलियन टन से अधिक है), जो वर्ष 2018-19 के बाद से सबसे अधिक है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. कर्नाटक के विजयनगर ज़िले में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी के आस-पास के क्षेत्र में पत्थर उत्खनन गतिविधियाँ शुरू हो गई हैं।
2. पर्यावरणविदों और पर्यटकों ने इन गतिविधियों के कारण इस स्थल की ऐतिहासिक तथा पारिस्थितिक अखंडता पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चिंता जताई है।
3. विजयनगर साम्राज्य या "विजय का शहर" की स्थापना वर्ष 1336 में हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों ने की थी, जो पहले मुहम्मद-बिन-तुगलक की सेना में सेवा कर चुके थे।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024 में भारत 39वें स्थान पर है।
2. भारत में 14.3 मिलियन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आए। यह अंतर्राष्ट्रीय इनबाउंड पर्यटन बाजार हिस्सेदारी का 1.47% था।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!