Mon. Jun 22nd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 06.08.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्था) की अगुआई में शुरू की गई ग्रेट निकोबार ‘समग्र विकास’ परियोजना चर्चा का विषय बन गई है।
2. प्रारंभ में इस परियोजना को संभावित रूप से नो-गो ज़ोन के लिये चिह्नित किया गया था, लेकिन अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा नियुक्त एक उच्चस्तरीय समिति ने इसे स्वीकार्यता प्रदान की है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने लोकसभा में "भारतीय वायुयान विधेयक 2024" पेश किया है
2. भारत में विमानन नियमों में सुधार करने तथा ब्रिटिश कालीन वायुयान अधिनियम, 1924 को प्रतिस्थापित करने के लिए भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को लोकसभा में पेश किया गया ।
3. हालांकि विपक्ष ने इसका हिंदी नाम रखने पर संविधान के अनुच्छेद 348(1)(ख), अनुच्छेद 120 और अनुच्छेद 340 के आधार पर आपत्ति जताई।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने महिला उद्यमिता कार्यक्रम शुरू किया । इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है ।
2. यह कार्यक्रम ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय गृह मंत्री ने चंडीगढ़ में ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई-समन ऐप लॉन्च किया।
2. ई-साक्ष्य के तहत सभी वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और गवाही ई-एविडेंस सर्वर पर सेव की जाएगी।
3. ई-समन के तहत सभी साक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक रूप से कोर्ट से पुलिस स्टेशन और उस व्यक्ति को भेजे जाएंगे, जिसे समन भेजा जाना है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. नोवाक जोकोविच ने ओलंपिक में अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।
2. नोवाक जोकोविच ने पुरुष टेनिस एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज़ को 7-6 (3), 7-6 (2) से हराया।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!