0 UPSC EXAM HINDIN QUIZ 25.07.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 19 जुलाई 2024 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत बुआई क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है। 2. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जून 2024 में जारी आँकड़ों के अनुसार, धान की बुआई का क्षेत्र अभी तक केवल 1.27 मिलियन हेक्टेयर (mha) ही रहा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 19 जुलाई 2024 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत बुआई क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जून 2024 में जारी आँकड़ों के अनुसार, धान की बुआई का क्षेत्र अभी तक केवल 2.27 मिलियन हेक्टेयर (mha) ही रहा। जून 2024 में भारत की प्राथमिक खरीफ फसल धान की बुआई का क्षेत्र, वर्ष 2015 के सूखा प्रभावित वर्ष के अतिरिक्त, विगत एक दशक में सबसे कम रहा। धान की बुआई के क्षेत्र में हुई कमी के क्या कारण हैं ऐतिहासिक तुलना फसल मौसम निगरानी समूह के आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 और वर्ष 2017 में धान की खेती का क्षेत्रफल क्रमशः 3.90 मिलियन हेक्टेयर तथा 3.89 मिलियन हेक्टेयर था एवं तब से इसमें 3.60 मिलियन हेक्टेयर व 2.69 मिलियन हेक्टेयर के बीच उतार-चढ़ाव होता रहा है तथा जून 2023 के आँकड़ों में क्षेत्रफल जून 2024 से थोड़ा अधिक था। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने एक नवीन पूंजी वर्ग या उत्पाद श्रेणी शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। 2. इस कदम का उद्देश्य निवेशकों को एक विनियमित निवेश उत्पाद उपलब्ध कराना है, जिसमें उच्च जोखिम लेने की क्षमता हो, साथ ही अपंजीकृत और अनधिकृत निवेश उत्पादों के प्रसार पर भी अंकुश लगाया जा सके। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने एक नवीन पूंजी वर्ग या उत्पाद श्रेणी शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। इस कदम का उद्देश्य निवेशकों को एक विनियमित निवेश उत्पाद उपलब्ध कराना है, जिसमें उच्च जोखिम लेने की क्षमता हो, साथ ही अपंजीकृत और अनधिकृत निवेश उत्पादों के प्रसार पर भी अंकुश लगाया जा सके। PMS निवेशकों को अपने निवेश पोर्टफोलियो के प्रबंधन के लिये पेशेवरों पर भरोसा करने और विभिन्न परिसंपत्ति वर्गों से प्रतिस्पर्द्धी रिटर्न अर्जित करने की अनुमति देता है। यह सेवा प्रत्येक निवेशक की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये तैयार की गई है तथा यह सुनिश्चित करती है कि यह उनकी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करना। प्रस्तावित नवीन पूंजी वर्ग न्यूनतम निवेश सीमा: नवीन पूंजी वर्ग के अंतर्गत न्यूनतम निवेश सीमा प्रति निवेशक 10 लाख रुपए प्रस्तावित की गई है। विशिष्ट नामकरण: सेबी ने इस नवीन पूंजी वर्ग के लिये विशिष्ट नामकरण का प्रस्ताव किया है ताकि इसे पारंपरिक MF, PMS, वैकल्पिक निवेश कोष (Alternative Investment Funds- AIF), रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (Real Estate Investment Trusts- REIT) और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट (Infrastructure Investment Trusts- INVIT) से अलग किया जा सके। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. बीएसआई ने सिक्किम और कलिम्पोंग में प्राचीन रेशम मार्ग के किनारे जंगली फूलों का दस्तावेजीकरण किया। 2. इस पुस्तक के लेखक राजीब गोगोई हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के एक हालिया प्रकाशन में दक्षिण एशिया के सबसे पुराने व्यापारिक मार्गों में से एक ‘रेशम मार्ग’ की वनस्पतियों और परिदृश्यों को 'ए सदर्न सिल्क रूट: सिक्किम एंड कलिम्पोंग वाइल्ड फ्लावर्स एंड लैंडस्केप्स' नामक पुस्तक में दस्तावेजीकरण किया गया है। इस पुस्तक के लेखक राजीब गोगोई हैं। पुस्तक में वर्णित कुछ विषय विभिन्न प्रजातियाँ : इस पुस्तक में 1,137 फूलदार पौधों, अनेक तितलियों, कीटों, पक्षियों व स्तनधारियों का दस्तावेजीकरण किया गया है। इसके अलावा, रेशम मार्ग के ऐतिहासिक महत्व और इस क्षेत्र के वनस्पति विज्ञान व राजनीति के बीच संबंधों का भी विवरण दिया गया है। विंडमेयर पाम (Windamere Palm) : यह रेशम मार्ग के किनारे पाया जाने वाला प्रमुख फूलदार पौधा हैं। यह एक जंगली ताड़ की प्रजाति है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘ट्रैचीकार्पस लैटिसेक्टस’ है। यह प्रजाति विलुप्त होने के खतरे का सामना कर रही है और कलिम्पोंग क्षेत्र में केवल कुछ ही वृक्ष बचे हैं। रोडोडेंड्रोन नीवम (Rhododendron Niveum) : यह सिक्किम का राज्य वृक्ष है, जो पूर्वी हिमालय की स्थानिक प्रजाति है और रेशम मार्ग के साथ क्योंगनोसला अल्पाइन अभयारण्य मंम पाया जाता है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. बाल एवं महिला विकास के लिए सोभा ग्रुप के श्री कुरुम्बा ट्रस्ट को वैश्विक सीएसआर एवं ईएसजी पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया। 2. "वर्ष 2024 का सर्वश्रेष्ठ बाल और महिला विकास पहल" पुरस्कार शोभा समूह की सीएसआर विंग, श्री कुरुम्बा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया गया है। 3. संगठन की ओर से शोभा लिमिटेड के प्रोजेक्ट वाइस प्रेसिडेंट श्री नागराजन एस ने पुरस्कार प्राप्त किया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: बाल एवं महिला विकास के लिए सोभा ग्रुप के श्री कुरुम्बा ट्रस्ट को वैश्विक सीएसआर एवं ईएसजी पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया। "वर्ष 2024 का सर्वश्रेष्ठ बाल और महिला विकास पहल" पुरस्कार शोभा समूह की सीएसआर विंग, श्री कुरुम्बा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया गया है। संगठन की ओर से शोभा लिमिटेड के प्रोजेक्ट वाइस प्रेसिडेंट श्री नागराजन एस ने पुरस्कार प्राप्त किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान हयात रीजेंसी, गुड़गांव में आयोजित ग्लोबल सीएसआर, सस्टेनेबिलिटी और ईएसजी अवार्ड्स 2024 में प्रदान किया गया। मार्केटिंग और ब्रांड प्रमुखों ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया और उद्योग जगत के लीडर्स और सामाजिक जिम्मेदारी के चैंपियनों को एक साथ लाया। यह सम्मान विश्व स्तरीय शिक्षा और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को सशक्त बनाने में श्री कुरुम्बा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की अग्रणी पहल को उजागर करता है। ग्लोबल सीएसआर और ईएसजी पुरस्कार 2024 का उद्देश्य मानवीय या सामाजिक कल्याण कार्यों में शामिल सामाजिक और दूरदर्शी नेताओं, संगठनों और व्यक्तियों को मान्यता देना और सम्मानित करना है जो समाज में सकारात्मक बदलाव या प्रभाव लाते हैं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. यूरोस्पोर्ट इंडिया ने स्टार इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भारत में मोटोजीपी के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। 2. धवन यूरोस्पोर्ट इंडिया के नवीनतम अभियान 'फेस कर रेस कर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: यूरोस्पोर्ट इंडिया ने स्टार इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भारत में मोटोजीपी के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। धवन यूरोस्पोर्ट इंडिया के नवीनतम अभियान 'फेस कर रेस कर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे। 'फेस कर रेस कर' अभियान मोटोजीपी की अदम्य भावना को दर्शाता है, लचीलेपन का जश्न मनाता है और प्रशंसकों को दृढ़ संकल्प के साथ चुनौतियों पर काबू पाने के लिए प्रेरित करता है। 2024 मोटोजीपी सीज़न में पहले ही नौ रेस हो चुकी हैं, तथा यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में 11 और रेस होनी हैं, जिनका समापन 2 अगस्त को सिल्वरस्टोन में ब्रिटिशजीपी के साथ होगा। यूरोस्पोर्ट वार्नर ब्रदर्स के स्वामित्व वाला एक भारतीय पे टेलीविज़न स्पोर्ट्स चैनल है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 25.07.2024 ALL EXAM QUIZ 26.07.2024