एलआईसी ने ऑनलाइन जीवन बीमा पॉलिसियाँ बेचने के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ हाथ मिलाया।
कॉर्पोरेट एजेंसी व्यवस्था के तहत, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया हैं।
इससे आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों को बैंक की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन एलआईसी पॉलिसियाँ खरीदने की सुविधा मिलेगी।
यह समझौता बैंकाश्योरेंस के योगदान को बढ़ाने और 2047 तक सभी को जीवन बीमा कवरेज प्रदान करने के प्रयासों का हिस्सा है।
एलआईसी की 3,600 से अधिक शाखाओं और उपग्रह कार्यालयों और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की 1,000 से अधिक शाखाओं के नेटवर्क की संयुक्त ताकत देश भर में जीवन बीमा के प्रसार में मदद करेगी।