Wed. Jun 24th, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 23.07.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत सरकार ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की 100-दिवसीय कार्य-सूची के हिस्से के रूप में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का सभी संबद्ध, अधीनस्थ कार्यालयों और स्वायत्त निकायों में क्रियान्वन किये जाने की घोषणा की।
2. यह पहल वर्ष 2017 से 2024 की अवधि में केंद्रीय सचिवालय में ई-ऑफिस को अपनाने में आई उल्लेखनीय गति को दृष्टिगत रखते हुए की गई है
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने हाल ही में अस्मिता परियोजना का अनावरण किया, जिसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं में शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता को बढ़ाना है।
2. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लक्ष्य अगले पाँच वर्षों में भारतीय भाषाओं में 12,000 पुस्तकें विकसित करना है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. रक्षा मंत्रालय (MoD) ने 146 रक्षा वस्तुओं वाली पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (PIL) को अधिसूचित किया है।
2. इस पहल का उद्देश्य रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (DPSU) द्वारा आयात को कम करना है।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारतीय शोधकर्ताओं ने आगामी थर्टी मीटर टेलीस्कोप के अनुकूली प्रकाशिकी प्रणाली के लिये एक व्यापक तारा सूची तैयार करने हेतु एक नया ऑनलाइन टूल विकसित किया है।
2. यह हवाई के मौना कीआ में शुरू होने वाली एक महत्त्वाकांक्षी अंतर्राष्ट्रीय परियोजना है।
3. जिसमें भारत, अमेरिका, कनाडा, चीन और जापान शामिल हैं, जिसका उद्देश्य ब्रह्मांड की समझ को महत्त्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाना है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत का काउंटर-ड्रोन बाजार अगले पांच वर्षों में 28% वार्षिक वृद्धि दर्ज करेगा।
2. अगले पांच वर्षों में काउंटर-ड्रोन सिस्टम बाजार 120 बिलियन रुपये (लगभग 1.6 बिलियन डॉलर) तक पहुँच जाएगा।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!