Mon. Apr 20th, 2026
  • सरकार ने भारत का पहला टोल-फ्री राष्ट्रीय मादक पदार्थ निरोधक हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया।
  • सरकार ने हेल्पलाइन 1933 शुरू की है जिसे ‘मानस’ (मादक पदार्थ निषेध सूचना केंद्र) के नाम से भी जाना जाता है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नार्को-समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की सातवीं शीर्ष स्तरीय बैठक के दौरान इसे लॉन्च किया।
  • इससे लोग मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और उससे जुड़े मुद्दों के बारे में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को सूचना दे सकेंगे।
  • मानस नाम की हेल्पलाइन का उद्देश्य हर नागरिक के लिए एक उपयोगकर्ता-अनुकूल प्लेटफार्म स्थापित करना है, जहाँ वे आसानी से 24×7 नशीली दवाओं से जुड़े मामलों को रिपोर्ट कर सकें।
  • अमित शाह ने श्रीनगर में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय का भी वर्चुअली उद्घाटन किया। उन्होंने एनसीबी की 2023 की वार्षिक रिपोर्ट और “नशा मुक्त भारत” पर संग्रह भी जारी किया।

Login

error: Content is protected !!