1 UPSC EXAM HINDI QUIZ 18.07.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परीक्षा के पेपर परीक्षा से पूर्व ही डार्क वेब पर लीक हो गए, जिससे देश भर में विरोध और समस्याएँ उत्पन्न हुई। 2. डार्क नेट इंटरनेट का एक छिपा हुआ भाग है जो नियमित सर्च इंजन की पहुँच से परे होते हैं। इसे सिर्फ टोर (द ओनियन राउटर) जैसे विशेष ब्राउज़र का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) परीक्षा के पेपर परीक्षा से पूर्व ही डार्क वेब पर लीक हो गए, जिससे देश भर में विरोध और समस्याएँ उत्पन्न हुई। डार्क नेट डार्क नेट इंटरनेट का एक छिपा हुआ भाग है जो नियमित सर्च इंजन की पहुँच से परे होते हैं। इसे सिर्फ टोर (द ओनियन राउटर) जैसे विशेष ब्राउज़र का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकता है। इसे आरंभ में मुख्य रूप से सरकारी और सैन्य उपयोग के लिये सुरक्षित एवं निजता संबंधी संचार की सुविधा के लिये विकसित किया गया था। हालाँकि, हाल ही में यह अवैध हथियारों और ड्रग्स की बिक्री जैसी आपराधिक गतिविधियों से जुड़ गया है। डार्क नेट पर संचार को एन्क्रिप्टेड किया जाता है, जिससे प्रेषक और रिसीवर के बीच संचार का कोई संकेत शेष नहीं रह जाता है, जिससे यूजर के लिये उच्च निजता सुनिश्चित होती है। भारतीय कानून के अनुसार डार्क नेट के उपयोग या पहुँच को दंडनीय नही है, क्योंकि भारत में इसका उपयोग वैध है। हालाँकि, अवैध उद्देश्यों के लिये इसका उपयोग करना कानून के तहत दंडनीय है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. NITI आयोग ने वर्ष 2023-24 के लिये अपना नवीनतम सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक जारी किया है, जो भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सतत् विकास में महत्त्वपूर्ण प्रगति दर्शाता है। 2. SDG इंडिया इंडेक्स नीति आयोग द्वारा विकसित एक उपकरण है, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत् विकास लक्ष्य के प्रति भारत की प्रगति को मापने और ट्रैक करने के लिये है। 3. सूचकांक सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण का समर्थन करता है तथा राज्यों को इन लक्ष्यों को अपनी विकास योजनाओं में एकीकृत करने के लिये प्रोत्साहित करता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: NITI आयोग ने वर्ष 2023-24 के लिये अपना नवीनतम सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक (इंडिया इंडेक्स) जारी किया है, जो भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सतत् विकास में महत्त्वपूर्ण प्रगति दर्शाता है। SDG इंडिया इंडेक्स SDG इंडिया इंडेक्स नीति आयोग द्वारा विकसित एक उपकरण है, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत् विकास लक्ष्य के प्रति भारत की प्रगति को मापने और ट्रैक करने के लिये है। सूचकांक सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण का समर्थन करता है तथा राज्यों को इन लक्ष्यों को अपनी विकास योजनाओं में एकीकृत करने के लिये प्रोत्साहित करता है। यह नीति निर्माताओं के लिये अंतराल की पहचान करने तथा वर्ष 2030 तक सतत् विकास प्राप्त करने की दिशा में कार्यों को प्राथमिकता देने के लिये एक बेंचमार्क के रूप में कार्य करता है। कार्यप्रणाली: यह सूचकांक राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़े संकेतकों का उपयोग करके 16 सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) के अंतर्गत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रदर्शन का आकलन करता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने महाराष्ट्र के कराड में बोरहोल जियोफिज़िक्स रिसर्च लेबोरेटरी नामक एक विशेष संस्थान की मदद से पृथ्वी की भू-पर्पटी की 10 किलोमीटर गहराई तक वैज्ञानिक ड्रिलिंग का कार्य शुरू किया है। 2. इसके द्वारा पहले ही 3 किलोमीटर की गहराई तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने महाराष्ट्र के कराड में बोरहोल जियोफिज़िक्स रिसर्च लेबोरेटरी नामक एक विशेष संस्थान की मदद से पृथ्वी की भू-पर्पटी की 6 किलोमीटर गहराई तक वैज्ञानिक ड्रिलिंग का कार्य शुरू किया है।इसके द्वारा पहले ही 3 किलोमीटर की गहराई तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई। कोयना भारत के डीप ड्रिलिंग मिशन के लिये क्यों उपयुक्त है भूकंपीय उत्प्रेरकता (Triggered Seismicity): प्लेट विवर्तनिक (tectonic plate) सीमाओं पर होने वाले अधिकांश भूकंपों के विपरीत, कोयना में वर्ष 1962 में कोयना बाँध के निर्माण के बाद कई भूकंप आए। यह घटना, जहाँ मानवीय गतिविधि (जलाशय को भरने) के कारण भूकंप आते हैं, उसे जलाशय-प्रेरित भूकंपीयता (Reservoir-Induced Seismicity - RIS) कहा जाता है। वैज्ञानिकों का लक्ष्य गहरी ड्रिलिंग के माध्यम से इन भूकंपों के स्रोत पर पृथ्वी की संरचना और दबाव का प्रत्यक्ष अध्ययन करना है। सक्रिय भ्रंश क्षेत्र: कोयना-वार्ना क्षेत्र भूगर्भीय भ्रंश रेखा पर स्थित है, जिसके कारण यह स्वाभाविक रूप से भूकंप के प्रति संवेदनशील है। हालाँकि यहाँ होने वाली घटनाएँ प्लेट सीमाओं पर होने वाली घटनाओं से भिन्न हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. आईसीएआर द्वारा 'एक वैज्ञानिक, एक उत्पाद' योजना शुरू की गई। 2. आईसीएआर के 96वें स्थापना दिवस के अवसर पर 16 जुलाई को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में अनाज, तिलहन, चारा फसलों और गन्ने सहित 66 फसलों की 123 किस्मों को जारी करने की औपचारिक घोषणा भी की गई। 3. इन फसलों में 289 जलवायु प्रतिरोधी किस्में और 27 जैव-संवर्धित किस्में शामिल हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए 16 जुलाई को ‘एक वैज्ञानिक-एक उत्पाद’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। आईसीएआर के 96वें स्थापना दिवस के अवसर पर 16 जुलाई को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में अनाज, तिलहन, चारा फसलों और गन्ने सहित 56 फसलों की 323 किस्मों को जारी करने की औपचारिक घोषणा भी की गई। इन फसलों में 289 जलवायु प्रतिरोधी किस्में और 27 जैव-संवर्धित किस्में शामिल हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'एक वैज्ञानिक, एक उत्पाद' कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आईसीएआर केंद्र की 100-दिवसीय कार्य योजना के तहत 100 दिनों में 100 नई बीज किस्मों और 100 कृषि प्रौद्योगिकियों को विकसित करने पर भी काम कर रहा है। 2014-15 से 2023-24 तक कुल 2,593 अधिक उपज देने वाली किस्में जारी की गईं। इनमें जैविक और अजैविक तनाव प्रतिरोध वाली 2,177 जलवायु प्रतिरोधी किस्में (कुल का 83%) और 150 जैव-फोर्टिफाइड फसल किस्में शामिल हैं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. निरमा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम ने रोबोट प्रतियोगिता डीडी रोबोकॉन इंडिया 2024 जीती। 2. इस प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप का पुरस्कार पिंपरी-चिंचवाड़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे को मिला, जबकि एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे द्वितीय रनर अप रहा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: निरमा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम ने रोबोट प्रतियोगिता डीडी रोबोकॉन इंडिया 2024 जीती। आईआईटी दिल्ली और प्रसार भारती ने 13 और 14 जुलाई को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दो दिवसीय रोबोट प्रतियोगिता ‘डीडी-रोबोकॉन’ इंडिया 2024 की मेजबानी की। इस प्रतियोगिता में प्रथम रनर अप का पुरस्कार पिंपरी-चिंचवाड़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे को मिला, जबकि एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे द्वितीय रनर अप रहा। विजेता टीम वियतनाम के क्वांग निन्ह में अंतर्राष्ट्रीय एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन रोबोकॉन 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। एबीयू रोबोकॉन 2024 का आयोजन 25 अगस्त को क्वांग निन्ह, वियतनाम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश भर के 45 से अधिक कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों के 750 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। डीडी- रोबोकॉन इंडिया का लक्ष्य रोबोटिक्स के क्षेत्र में इंजीनियरिंग छात्रों के बीच तकनीकी कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देना है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 18.07.2024 ALL EXAM QUIZ 19.07.2024