Sun. Mar 29th, 2026
  • स्पेन की  पुरुष फुटबॉल टीम जिसे ला रोजा के नाम से भी प्रसिद्ध है, ने 14 जुलाई 2024 को बर्लिन के ओलंपियास्टेडियन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अपनी चौथी यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप या यूरो कप जीता।
  • यूरो कप के 17वें संस्करण की मेजबानी 15 जून से 14 जुलाई 2024 तक जर्मनी द्वारा की गई थी। 17वें यूरो कप में यूरोप की 24 टीमों ने भाग लिया था।
  • 2024 संस्करण से पहले स्पेन ने 1964, 2008 और 2012 में यूरो कप जीता है।

यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप/यूरो कप

  • यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप जिसे यूरो कप के नाम से जाना जाता है, इसका आयोजन यूरोपीय फुटबॉल शासी निकाय यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफए) द्वारा किया जाता है।
  • चैंपियनशिप की शुरुआत यूरोपीय राष्ट्र कप के रूप में हुई और बाद में 1968 में इसका नाम बदलकर यूईएफए यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप या यूरो कप कर दिया गया।
  • यह हर चौथे साल आयोजित किया जाता है लेकिन कोविड के कारण 2020 संस्करण 2021 में आयोजित किया गया था, जिसकी मेजबानी रिकॉर्ड 11 यूरोपीय देशों ने की थी।
  • फ्रांस ने 1960 में कप के पहले संस्करण की मेजबानी की और सोवियत संघ विजेता बनकर उभरा।
  • इस परतियोगिता में स्पेन सबसे सफल टीम है जिसने इसे चार बार जीता है और उसके बाद तीन बार की विजेता जर्मनी दूसरे स्थान पर है।
  • अब तक दस अलग-अलग देशों ने यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती है, फ्रांस और इटली दो अन्य देशों ने इसे एक से अधिक बार जीता है।

यूरो कप के विजेता

क्रम संख्या वर्षअतिथि देशचैंपियन उप  विजेता 
11960फ्रांस सोवियत संघ यूगोस्लाविया 
21964स्पेनस्पेन सोवियत संघ 
31968इटलीइटली यूगोस्लाविया
41972बेल्जियमपश्चिम जर्मनी सोवियत संघ 
51976यूगोस्लाविया चेककोस्लाविया पश्चिम जर्मनी
61980इटली पश्चिम जर्मनी बेल्जियम
71984फ्रांस फ्रांस स्पेन
81988पश्चिम जर्मनी नीदरलैंड सोवियत संघ 
91992स्वीडन डेनमार्क जर्मनी 
101996इंगलैंडजर्मनी चेक रिपब्लिक 
112000बेल्जियम और नीदरलैंड फ्रांस इटली 
122004पुर्तगाल यूनान पुर्तगाल 
132008ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंडस्पेन जर्मनी
142012पोलैंड और यूक्रेन स्पेनइटली 
152016फ्रांस पुर्तगालफ्रांस 
162021यूरोप के 11 देशइटली इंगलैंड
172024जर्मनी स्पेन इंगलैंड 
182028इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड गणराज्य
192032इटली और तुर्की 

Login

error: Content is protected !!