- खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (के पी शर्मा ओली) को 15 जुलाई 2024 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा चौथी बार नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।
- पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली पिछली गठबंधन सरकार के संसद में विश्वास मत हासिल करने में असफलता के बाद, केपी शर्मा ओली एक नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।
- यह चौथी बार है जब के पी शर्मा ओली नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं।
- वह पहली बार अक्टूबर 2015 में प्रधान मंत्री बने और अगस्त 2016 तक सत्ता में रहे)।
- प्रधानमंत्री के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल फरवरी 2018 से मई 2021 तक था, और उनका तीसरा कार्यकाल मई 2021 से जुलाई 2021 तक था।
नेपाल की संसद
- अप्रैल 2008 में राजशाही की समाप्ति के साथ नेपाल को एक गणतंत्र देश घोषित किया गया । 2015 में देश में एक नया संविधान लागू किया गया, जिसने नेपाल को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय देश बन दिया। पहले नेपाल एक हिन्दू राष्ट्र था।
- नेपाल एक संसदीय लोकतंत्र है और इसकी संसद को संघिया संसद कहा जाता है।
- संघिया संसद द्विसदनीय है, जिसमें राष्ट्रीय सभा, या नेशनल असेंबली, ऊपरी सदन है और प्रतिनिधि सभा निचला सदन है।
- 59 सदस्यीय राष्ट्रीय सभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से छह साल की अवधि के लिए चुने जाते है।
- 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा के सदस्य सीधे लोगों द्वारा पांच साल की अवधि के लिए चुने जाते हैं।
