Tue. Jun 23rd, 2026
  • नीति आयोग ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 जारी किया।
  • नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 के अनुसार, भारत का समग्र सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) स्कोर 2020-21 में 66 से बढ़कर 2023-24 में 71 हो गया है।
  • गरीबी उन्मूलन, आर्थिक विकास और जलवायु कार्रवाई में हुई प्रगति के कारण इसमें सुधार हुआ है।
  • राज्यों के स्कोर अब 57 से 79 के बीच हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों के स्कोर 65 से 77 के बीच हैं।
  • इस सूचकांक में उत्तराखंड और केरल 79 अंकों के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं। इसके बाद तमिलनाडु 78 अंकों के साथ दूसरे और गोवा 77 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
  • इस साल के सूचकांक में बिहार (57), झारखंड (62), और नागालैंड (63) सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य है।
  • केंद्र शासित प्रदेशों में, शीर्ष पांच प्रदर्शन करने वाले चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, पुदुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दिल्ली थे।
  • 2018 और 2023-24 के बीच, उत्तर प्रदेश, उसके बाद जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, सिक्किम, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और पंजाब सबसे तेजी से प्रगति करने वाले राज्य थे।
  • पंजाब, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और असम ने 2020-21 के अंकों की तुलना में सबसे अधिक 8 अंकों की वृद्धि दर्ज की।
  • एसडीजी इंडिया इंडेक्स सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय संकेतक फ्रेमवर्क (एनआईएफ) से जुड़े 113 संकेतकों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रैंकिंग देता है।
  • एसडीजी इंडिया इंडेक्स प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 16 एसडीजी पर लक्ष्य-वार स्कोर की गणना करता है।

Login

error: Content is protected !!