0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 16.07.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च की एक रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में शीर्ष प्रबंधन और कंपनी बोर्डों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है । 2. नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक भारत का अग्रणी स्वतंत्र आर्थिक अनुसंधान संस्थान है। 3. वर्ष 1966 में स्थापित यह सर्वेक्षण और डेटा संग्रह के माध्यम से व्यावहारिक आर्थिक विश्लेषण पर ध्यान केंद्रित करता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च की एक रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में शीर्ष प्रबंधन और कंपनी बोर्डों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, लेकिन अभी भी यह वैश्विक औसत से काफी कम है। विश्व बैंक के एक अन्य अध्ययन में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत को ऋण तक आसान पहुँच के लिये महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों के लिये एक विशिष्ट प्राथमिकता क्षेत्र का दर्जा देने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद यह भारत का अग्रणी स्वतंत्र आर्थिक अनुसंधान संस्थान है। वर्ष 1956 में स्थापित यह सर्वेक्षण और डेटा संग्रह के माध्यम से व्यावहारिक आर्थिक विश्लेषण पर ध्यान केंद्रित करता है। प्राथमिक क्षेत्र में योगदान RBI ने बैंकों को अपने फंड का एक निश्चित हिस्सा कृषि, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME), निर्यात ऋण, शिक्षा, आवास, सामाजिक बुनियादी ढाँचा तथा नवीकरणीय ऊर्जा जैसे अन्य क्षेत्रों को ऋण प्रदान का आदेश दिया है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की मसौदा योजना के अनुसार, भारत का लक्ष्य 2047 तक अपने हवाई अड्डों की संख्या को दोगुना करके 300 करना है । 2. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण(AAI) 50 हवाई पट्टियों को A320 या B737 जैसे संकीर्ण अवसंरचना वाले विमानों को संभालने में सक्षम हवाई अड्डों के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। 3. मांडवी (गुजरात), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश), तुरा (मेघालय) और छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में मौजूदा हवाई पट्टियों को छोटे विमानों के लिये उन्नत किया जा सकता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की मसौदा योजना के अनुसार, भारत का लक्ष्य 2047 तक अपने हवाई अड्डों की संख्या को दोगुना करके 300 करना है, जो यात्री यातायात में अपेक्षित आठ गुना वृद्धि को देखते हुए संभव है। इस विस्तार को प्रेरित करने वाले कारक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण(AAI) 70 हवाई पट्टियों को A320 या B737 जैसे संकीर्ण अवसंरचना वाले विमानों को संभालने में सक्षम हवाई अड्डों के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। मांडवी (गुजरात), सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश), तुरा (मेघालय) और छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में मौजूदा हवाई पट्टियों को छोटे विमानों के लिये उन्नत किया जा सकता है। छोटे विमानों को समायोजित करने हेतु लगभग 40 हवाई पट्टियाँ विकसित की जानी हैं। यदि मौजूदा हवाई पट्टियों का विकास नहीं किया जा सकता है अथवा 50 किलोमीटर के भीतर कोई नागरिक हवाई अड्डा नहीं है तो नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. उत्तर प्रदेश सरकार ने स्ट्रांग हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिये पंजीकरण शुल्क माफ करने की घोषणा की। 2. यह कदम उत्तर प्रदेश को तमिलनाडु और चंडीगढ़ के साथ जोड़ता है, जो पेट्रोल तथा डीज़ल वाहनों के स्वच्छ विकल्पों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्ट्रांग हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिये पंजीकरण शुल्क माफ करने की घोषणा की। यह कदम उत्तर प्रदेश को तमिलनाडु और चंडीगढ़ के साथ जोड़ता है, जो पेट्रोल तथा डीज़ल वाहनों के स्वच्छ विकल्पों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक वाहन के संबंध में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को ऐसे वाहन के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसे इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित किया जा सकता है जो बैटरी से बिजली खींचता है और बाहरी स्रोत से चार्ज होने में सक्षम होता है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. हरियाणा कैबिनेट ने पहले चरण में 5,000 नौकरियां देने के लिए आईटी सक्षम युवा योजना को मंजूरी दे दी है। 2. इस योजना को ‘मिशन 60,000’ के अनुसार डिजाइन किया गया है। 3. इस योजना के तहत आईटी पृष्ठभूमि वाले स्नातक या स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: हरियाणा कैबिनेट ने पहले चरण में 5,000 नौकरियां देने के लिए आईटी सक्षम युवा योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना को ‘मिशन 60,000’ के अनुसार डिजाइन किया गया है। 2024-25 के बजट प्रस्तावों को पेश करते समय ‘मिशन 60,000’ की घोषणा की गई। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों के कम से कम 60,000 युवाओं को रोजगार देना है। इस योजना के तहत आईटी पृष्ठभूमि वाले स्नातक या स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। आकांक्षी युवाओं को कम से कम तीन महीने के लिए हरियाणा आईटी कार्यक्रम करना होगा। इसके बाद उन्हें हरियाणा या निजी संस्थाओं में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, जिलों आदि में तैनात किया जाएगा। पहले छह महीनों के लिए, आईटी सक्षम युवाओं को मुआवजे के रूप में प्रति माह ₹20,000 मिलेंगे; इसके बाद उन्हें 25,000 रुपये मिलेंगे। यदि कोई आईटी सक्षम युवा तैनात नहीं किया जाता है तो राज्य सरकार 10,000 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता प्रदान करेगी। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सरकार ने जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल को अधिक शक्ति देने के लिए नियमों में संशोधन किया। 2. इस संशोधन के बाद, केंद्र शासित प्रदेश में किसी भी निर्वाचित सरकार के पास आंतरिक सुरक्षा, स्थानांतरण, अभियोजन और अटॉर्नी-जनरल सहित सरकारी वकीलों की नियुक्ति से संबंधित मामलों में सीमित शक्तियाँ होंगी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: सरकार ने जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल को अधिक शक्ति देने के लिए नियमों में संशोधन किया। गृह मंत्रालय ने उपराज्यपाल को अधिक शक्ति देने के लिए जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के नियमों में संशोधन किया है। इस संशोधन के बाद, केंद्र शासित प्रदेश में किसी भी निर्वाचित सरकार के पास आंतरिक सुरक्षा, स्थानांतरण, अभियोजन और अटॉर्नी-जनरल सहित सरकारी वकीलों की नियुक्ति से संबंधित मामलों में सीमित शक्तियाँ होंगी। नए नियम के अनुसार, विधि, न्याय और संसदीय कार्य विभाग मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के माध्यम से उपराज्यपाल से अनुमोदन के लिए महाधिवक्ता और अन्य विधि अधिकारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। अभियोजन स्वीकृति देने या अस्वीकार करने या अपील दायर करने से संबंधित कोई भी प्रस्ताव मुख्य सचिव के माध्यम से उपराज्यपाल के समक्ष रखा जाएगा। इसने पुलिस और आईएएस और आईपीएस जैसी अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों पर निर्णय लेने के लिए उपराज्यपाल को अधिक शक्तियाँ दी हैं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 16.07.2024 ALL EXAM QUIZ 17.07.2024