विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ‘मेडिकल डिवाइस इंफॉर्मेशन सिस्टम’ (एमईडीवीएलएस) लॉन्च किया है।
यह चिकित्सा उपकरणों की जानकारी के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।
एमईडीवीआईएस को सरकारों के निर्णयकर्ताओं, नियामकों और उपयोगकर्ताओं को निदान के लिए चिकित्सा उपकरणों के चयन, खरीद और उपयोग में सहायता करने के लिए डिजाइन किया गया है।
एमईडीवीआईएस प्लेटफॉर्म में प्रजनन, मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य संबंधी कई मुद्दों को कवर करने वाले 2,301 चिकित्सा उपकरण प्रकार शामिल है।
यह पहली बार है जब डब्ल्यूएचओ ने चिकित्सा उपकरणों पर ऐसा वैश्विक रिपोजिटरी विकसित किया है।
एमईडीवीआईएस प्लेटफॉर्म स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों की खरीद के लिए राष्ट्रीय सूचियों को अद्यतन करने में उपयोगी होगा।