0 UPSC EXAM HINDI QUIZ 11.07.02024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. नेचर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एक नई डेटिंग तकनीक का उपयोग करके शोधकर्ताओं ने यह निर्धारित किया है कि विश्व की सबसे पुरानी ज्ञात आलंकारिक गुफा पेंटिंग 51,200 वर्ष पुरानी है। 2. यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफ़िथ विश्वविद्यालय, सदर्न क्रॉस विश्वविद्यालय तथा इंडोनेशियाई राष्ट्रीय अनुसंधान एवं नवाचार एजेंसी के 33 शोधकर्ताओं ने किया है। 3. यह अध्ययन '51,200 वर्ष पूर्व इंडोनेशिया में कथात्मक गुफा कला' नामक शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। 4. नहीं है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: नेचर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एक नई डेटिंग तकनीक का उपयोग करके शोधकर्ताओं ने यह निर्धारित किया है कि विश्व की सबसे पुरानी ज्ञात आलंकारिक गुफा पेंटिंग 51,200 वर्ष पुरानी है। आलंकारिक गुफा पेंटिंग यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफ़िथ विश्वविद्यालय, सदर्न क्रॉस विश्वविद्यालय तथा इंडोनेशियाई राष्ट्रीय अनुसंधान एवं नवाचार एजेंसी के 23 शोधकर्ताओं ने किया है। यह अध्ययन '51,200 वर्ष पूर्व इंडोनेशिया में कथात्मक गुफा कला' (Narrative Cave Art in Indonesia by 51,200 Years Ago) नामक शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। पेंटिंग अवस्थिति : इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी द्वीप पर लेआंग करमपुआंग गुफा में स्थित पेंटिंग का विषय : आंशिक रूप से खुले मुंह वाला लाल रंग का एक जंगली सुअर तीन हिस्सा मानव स्वरुप में तथा एक हिस्सा छड़ीनुमा जानवर की आकृति या थेरियनथ्रोप (Therianthrope) है। विशेषता : मानव जैसी आकृतियों को सुअर के संबंध में दर्शाए जाने के कारण इससे गतिशील क्रिया का आभास 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. UNESCO ने 11 देशों में 11 नए स्थलों को बायोस्फीयर रिज़र्व (BR) के रूप में नामनिर्दिष्ट करने की मंज़ूरी दी। 2. इस प्रकार विश्व में बायोस्फीयर रिज़र्व के नेटवर्क में अब 236 देशों के 759 स्थल शामिल हैं। 3. बायोस्फीयर रिज़र्व प्रकृति के संरक्षण के साथ आर्थिक और सामाजिक विकास तथा संबद्ध सांस्कृतिक मूल्यों के रखरखाव को संतुलित करने का प्रयास करता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: UNESCO ने 11 देशों में 11 नए स्थलों को बायोस्फीयर रिज़र्व (BR) के रूप में नामनिर्दिष्ट करने की मंज़ूरी दी।इस प्रकार विश्व में बायोस्फीयर रिज़र्व के नेटवर्क में अब 136 देशों के 759 स्थल शामिल हैं। बायोस्फीयर रिज़र्व बायोस्फीयर रिज़र्व (BR), संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization- UNESCO) द्वारा प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों के महत्त्वपूर्ण स्थलों के लिये दिया गया एक अंतर्राष्ट्रीय पदनाम है जिसमें स्थलीय या तटीय/समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों के वृहद् क्षेत्र अथवा दोनों का संयोजन शामिल होता है। बायोस्फीयर रिज़र्व प्रकृति के संरक्षण के साथ आर्थिक और सामाजिक विकास तथा संबद्ध सांस्कृतिक मूल्यों के रखरखाव को संतुलित करने का प्रयास करता है। इस प्रकार बायोस्फीयर रिज़र्व मनुष्यों और प्रकृति दोनों के लिये विशेष वातावरण हैं तथा इस मत का सर्वोत्तम उदाहरण हैं कि किस प्रकार मनुष्य एवं प्रकृति का एक-दूसरे की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए सह-अस्तित्त्व संभव है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. लैंसेट ने वर्ष 2008 और 2019 के बीच भारत के 10 प्रमुख शहरों में अल्पकालिक वायु प्रदूषण जोखिम तथा मृत्यु दर के बीच संबंधों की जाँच करने वाला प्रथम बहु-शहरीय अध्ययन प्रकाशित किया है। 2. वायु प्रदूषण के कारण मृत्यु: अध्ययन से पता चला है कि जाँच किये गए 10 शहरों में प्रतिवर्ष 33,000 से अधिक मौतें (कुल मृत्यु दर का लगभग 7.2%) वायु प्रदूषण के कारण होती हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: लैंसेट ने वर्ष 2008 और 2019 के बीच भारत के 10 प्रमुख शहरों में अल्पकालिक वायु प्रदूषण (PM2.5) जोखिम तथा मृत्यु दर के बीच संबंधों की जाँच करने वाला प्रथम बहु-शहरीय अध्ययन (First Multi-City Study) प्रकाशित किया है। अध्ययन के मुख्य निष्कर्ष वायु प्रदूषण के कारण मृत्यु: अध्ययन से पता चला है कि जाँच किये गए 10 शहरों में प्रतिवर्ष 33,000 से अधिक मौतें (कुल मृत्यु दर का लगभग 7.2%) वायु प्रदूषण के कारण होती हैं। उच्चतम मृत्यु दर: दिल्ली में वायु प्रदूषण सबसे अधिक है, जहाँ वायु प्रदूषण के कारण होने वाली वार्षिक मौतों का 11.5% (12,000 मौतें) है। शिमला में सबसे कम मृत्यु दर: शिमला वायु प्रदूषण के कारण सबसे कम मृत्यु दर वाला शहर बन गया है, जहाँ प्रतिवर्ष केवल 59 मृत्यु (जो कुल मौतों का 3.7% है) होती हैं। सुरक्षित वायु गुणवत्ता मानकों का लगातार उल्लंघन: स्थापित वायु गुणवत्ता मानकों का लगातार उल्लंघन हुआ है। विश्लेषण किये गए दिनों में से 99.8% दिनों में PM2.5 सांद्रता लगातार विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization's- WHO) की सुरक्षित सीमा (15 μg/m³) से अधिक रही। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार 2024 प्रदान किया गया। 2. यह घोषणा भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम की अध्यक्षता वाली एक समिति द्वारा की गई थी। 3. समिति ने पर्यावरण संरक्षण और खाद्य सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए महाराष्ट्र की सतत विकास नीतियों को मान्यता दी। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: 15वें कृषि नेतृत्व पुरस्कार समिति ने महाराष्ट्र को 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ कृषि राज्य पुरस्कार प्रदान किया है। यह घोषणा भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम की अध्यक्षता वाली एक समिति द्वारा की गई थी। 10 जुलाई को नई दिल्ली में एक समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। समिति ने पर्यावरण संरक्षण और खाद्य सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए महाराष्ट्र की सतत विकास नीतियों को मान्यता दी। राज्य सरकार ने बांस की खेती, अनाज के लिए श्री अन्न अभियान और राज्य भर में ताप विद्युत उत्पादन में बायोमास उपयोग जैसी क्रांतिकारी पहलों को लागू किया है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. रेचल रीव्स ब्रिटेन की पहली महिला चांसलर ऑफ द एक्सचेकर बन गई हैं। 2. एंजेला रेनर को ब्रिटेन का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: रेचल रीव्स ब्रिटेन की पहली महिला चांसलर ऑफ द एक्सचेकर बन गई हैं। एंजेला रेनर को ब्रिटेन का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। डेविड लैमी को विदेश सचिव नियुक्त किया गया। यवेट कूपर को गृह सचिव नियुक्त किया गया। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अपने मंत्रिमंडल की नियुक्ति की है। उनके मंत्रिमंडल में 25 सदस्यों की टीम में रिकॉर्ड 11 महिलाएँ शामिल हैं। ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री रेचल रीव्स, बैंक ऑफ इंग्लैंड की पूर्व अर्थशास्त्री हैं। लेबर पार्टी ने ग्रेट ब्रिटिश एनर्जी की स्थापना करने का वादा किया है, जो एक सार्वजनिक स्वामित्व वाली कंपनी है जो निजी क्षेत्र के साथ मिलकर जीवाश्म ईंधन से दूर "हरित" बदलाव के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 11.07.2024 ALL EXAM QUIZ 12.07.2024