Tue. Jun 23rd, 2026
0

UPSC EXAM HINDI QUIZ 10.07.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने वर्ष 2024 में लगभग एक लाख पेटेंट जारी किये हैं, जो पेटेंट अनुमोदन में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
2. पेटेंट एक आविष्कार का विधिक अधिकार है जो किसी व्यक्ति या संस्था को दूसरों के हस्तक्षेप के बिना दिया जाता है जो इसे दोहराने, उपयोग करने या बेचने की इच्छा रखते हैं।
3. पेटेंट संरक्षण एक क्षेत्रीय अधिकार है और इसलिये यह केवल भारतीय क्षेत्र के अंर्तगत ही प्रभावी है। वैश्विक पेटेंट की कोई अवधारणा नहीं है।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिये उपग्रह-आधारित संचार सर्वव्यापी और परिपक्व हो गया है, हालाँकि इसका विकास उपयोगकर्त्ता-केंद्रित से हटकर किया गया ।
2. संचार उपग्रह एक प्रकार का कृत्रिम उपग्रह है, जिसे स्रोत और गंतव्य के बीच संचार संबंधी आँकड़ें भेजने और प्राप्त करने के लिये पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाता है।
3. वर्तमान में कई कक्षाओं में तीन हज़ार से ज़्यादा संचार उपग्रहों के साथ संपूर्ण विश्व में लाखों लोग रेडियो, टेलीविज़न और सैन्य अनुप्रयोगों का इस्तेमाल करने के लिये उपग्रह संचार पर निर्भर हैं।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक 4 जुलाई 2024 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित की गई।
2. कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव ने शिखर बैठक की मेजबानी की।यूरेशियाई देश बेलारूस को एससीओ के 10वें पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2023-24 में भारत का कुल वार्षिक रक्षा उत्पादन 2,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
2. यह किसी भी वित्तीय वर्ष में भारत का रक्षा उपकरणों और उत्पादों का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है।
3. 2022-23 में देश में कुल रक्षा उत्पादन 1,08,684 करोड़ रुपये था।
उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई 2024 को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
2. राज्य की राजधानी रांची में स्थित राजभवन में एक समारोह में राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने उन्हें झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!