1 UPSC HINDI QUIZ 05.07.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. स्टेम सेल विज्ञान एवं पुनर्योजी चिकित्सा संस्थान के शोधकर्ताओं ने कीटनाशकों को निष्प्रभावी करने के लिए एक कीटनाशक-रोधी कपड़ा विकसित किया । 1. कीटनाशक-रोधी वस्त्र एक विशेष प्रकार का कपड़ा है। 2. कीटनाशक-रोधी वस्त्र में सूक्ष्म अणु कपड़े के सेल्यूलोज़ के साथ सहसंयोजक रूप से बंधे होते हैं, जिससे कपड़ा हवादार एवं टिकाऊ होता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: स्टेम सेल विज्ञान एवं पुनर्योजी चिकित्सा संस्थान (इनस्टेम) के शोधकर्ताओं ने कीटनाशक विषहरण के लिए सामयिक जैल पर पूर्व में किए गए कार्य के आधार पर ऑर्गनोफॉस्फेट आधारित कीटनाशकों को निष्प्रभावी करने के लिए एक कीटनाशक-रोधी कपड़ा विकसित किया है । कीटनाशक-रोधी वस्त्र यह एक विशेष प्रकार का कपड़ा है। इसमें सूक्ष्म अणु कपड़े के सेल्यूलोज़ के साथ सहसंयोजक रूप से बंधे होते हैं, जिससे कपड़ा हवादार एवं टिकाऊ होता है। कपड़े के साथ सहसंयोजक रूप से बंधे छोटे अणु न्यूक्लियोफाइल प्रकृति के होते हैं और न्यूक्लियोफाइल-मध्यस्थ हाइड्रोलिसिस के माध्यम से संपर्क में आने पर कीटनाशकों को डिटॉक्सीफाई कर सकते हैं। यह वस्त्र कीटनाशक अणु पर हमला करके इसे गैर-विषैले उत्पादों में तोड़ देता है। कीटनाशक त्वचा की सतह पर पहुंचने से पहले ही निष्क्रिय हो जाता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. अमेरिकी कॉन्ग्रेस द्वारा तिब्बत-चीन विवाद समाधान अधिनियम पारित किया है, जिसे तिब्बत समाधान अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है। 2. इस विधेयक का उद्देश्य बिना किसी पूर्व शर्त के शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र (UN) चार्टर के अनुसार तिब्बत-चीन विवाद का शांतिपूर्ण समाधान करना है। 3. तिब्बत समाधान अधिनियम, 2024 जून 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका कॉन्ग्रेस द्वारा पारित एक विधेयक है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: अमेरिकी कॉन्ग्रेस द्वारा तिब्बत-चीन विवाद समाधान अधिनियम पारित किया है, जिसे तिब्बत समाधान अधिनियम के नाम से भी जाना जाता है।इस विधेयक का उद्देश्य बिना किसी पूर्व शर्त के शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र (UN) चार्टर के अनुसार तिब्बत-चीन विवाद का शांतिपूर्ण समाधान करना है। तिब्बत समाधान अधिनियम, 2024 यह जून 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका कॉन्ग्रेस द्वारा पारित एक विधेयक है। यह तिब्बती नीति अधिनियम (2002) तथा तिब्बती नीति एवं समर्थन अधिनियम (2020) के बाद तिब्बत के संबंध में अमेरिकी सरकार का तीसरा उल्लेखनीय अधिनियम है। प्रमुख प्रावधान इसका उद्देश्य तिब्बत पर अमेरिका की स्थिति को मज़बूत करने तथा चीन पर दलाई लामा के साथ वार्ता पुनः शुरू करने के लिये दबाव डालना है। इस अधिनियम का उद्देश्य तिब्बत के लिये अमेरिकी समर्थन को बढ़ाना तथा अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों को चीनी सरकार द्वारा तिब्बत के बारे में फैलाई जा रही गलत सूचनाओं का सक्रिय रूप से मुकाबला करने के लिये सशक्त बनाना है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय रिज़र्व बैंक प्रोजेक्ट नेक्सस में शामिल हो गया है, जो घरेलू त्वरित भुगतान प्रणालियों को आपस में जोड़कर तत्काल सीमा पार खुदरा भुगतान को सक्षम करने के लिये एक बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय पहल है। 2. प्रोजेक्ट नेक्सस की संकल्पना बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (Bank for International Settlements- BIS) के इनोवेशन हब द्वारा की गई है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय रिज़र्व बैंक प्रोजेक्ट नेक्सस में शामिल हो गया है, जो घरेलू त्वरित भुगतान प्रणालियों को आपस में जोड़कर तत्काल सीमा पार खुदरा भुगतान को सक्षम करने के लिये एक बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय पहल है। प्रोजेक्ट नेक्सस प्रोजेक्ट नेक्सस की संकल्पना बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (Bank for International Settlements- BIS) के इनोवेशन हब द्वारा की गई है। इसका उद्देश्य विभिन्न वैश्विक घरेलू त्वरित भुगतान प्रणालियों (Instant Payment Systems- IPS) को जोड़कर सीमा पार भुगतान को बढ़ाना है। यह भुगतान क्षेत्र में लाइव कार्यान्वयन की ओर बढ़ने वाली पहली BIS इनोवेशन हब परियोजना है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत अपने पूरे जीव-जंतुओं की व्यापक सूची तैयार करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है, जिसमें 204,561 प्रजातियाँ शामिल हैं। 2. कोलकाता में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के 109वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। 3. अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस और चीतों का भारत में सफल पुनर्वास जैव विविधता संरक्षण में सरकार के प्रयासों को उजागर करता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारत अपने पूरे जीव-जंतुओं की व्यापक सूची तैयार करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है, जिसमें 104,561 प्रजातियाँ शामिल हैं। कोलकाता में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के 109वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। जैव विविधता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता ‘एक पेड़ माँ के नाम’ और मिशन लाइफ जैसे कार्यक्रमों के ज़रिए प्रधानमंत्री मोदी के विजन पर ज़ोर दिया गया, जिससे टिकाऊ उपभोग और संरक्षण को बढ़ावा मिला। अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस और चीतों का भारत में सफल पुनर्वास जैव विविधता संरक्षण में सरकार के प्रयासों को उजागर करता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सेंट्रल रेलवे ने पश्चिमी घाट के इगतपुरी झील में 10 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया। 2. यह भारतीय रेलवे द्वारा लगाया गया पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: सेंट्रल रेलवे ने पश्चिमी घाट के इगतपुरी झील में 10 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया। यह भारतीय रेलवे द्वारा लगाया गया पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट है। यह प्लांट सौर और पवन ऊर्जा सहित अक्षय ऊर्जा स्रोतों का लाभ उठाने के प्रयासों का हिस्सा है। लक्ष्य: 2030 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करना। अतिरिक्त सोलर प्लांट स्टेशन की छतों और इमारतों पर 12.05 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाए गए। पिछले साल 4 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाए गए। 2023-24 में 4.62 करोड़ रुपये की बचत हुई और कार्बन उत्सर्जन में 6,594.81 मीट्रिक टन की कमी आई। चालू वर्ष में 7 मेगावाट क्षमता का अतिरिक्त सोलर प्लांट लगाने की योजना है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 05.07.2024 ALL EXAM QUIZ 06.07.2024