भारत की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ते हुए महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया।
शैफाली ने अपना दोहरा शतक महज 194 गेंदों में पूरा किया और सदरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 248 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था।
शेफाली ने अपनी आक्रामक पारी के दौरान 23 चौके और आठ छक्के लगाए।
लगभग 22 साल के लंबे अंतराल के बाद शैफाली पूर्व कप्तान मिताली राज के बाद टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय भी बनीं।
अगस्त 2002 में, मिताली ने टॉन्टन में इंग्लैंड के खिलाफ ड्रा हुए दूसरे टेस्ट के दौरान 407 गेंदों पर 214 रन बनाए थे।