- भारत को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF) द्वारा “भारत की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट” (Mutual Evaluation Report of India) में ‘रेगुलर फॉलो अप’ श्रेणी में रखा गया है।यह निर्णय, 26-28 जून 2024 को सिंगापुर में आयोजित एफएटीएफ की पूर्ण बैठक में किया गया ।
- बैठक में मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकवाद वित्तपोषण और प्रसार वित्तपोषण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।इस बैठक में मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी मुद्दों, आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण और प्रसार विरोधी वित्तपोषण पर एफएटीएफ द्वारा अनिवार्य कार्यों के अनुपालन और कार्रवाई पर भारत सहित 17 देशों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई।
भारत नियमित अनुवर्ती श्रेणी में रखे जाने वाले पांच देशों में शामिल
- सिंगापुर बैठक के दौरान, एफएटीएफ ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी, आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण और प्रसार विरोधी वित्तपोषण से संबंधित प्रावधानों को लागू करने में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा की।
- इस बैठक के दौरान भारत को रूस, फ्रांस, इटली और यूनाइटेड किंगडम के साथ ‘नियमित अनुवर्ती’ श्रेणी में रखा गया। एक देश को ग्रे सूची में डाल दिया गया, और बाकी देशों को ‘उच्च अनुवर्ती’ श्रेणी में रखा गया।
- एफएटीएफ ने मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद विरोधी वित्तपोषण से निपटने में भारत के प्रयासों की सराहना की, लेकिन उसने यह भी कहा की भारत को मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक वित्तपोषण के मामलों में अभियोजन के समापन में देरी से निपटने के लिए उपाय करने की जरूरत है।
