Wed. Jun 24th, 2026
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को कृषि सखियों के रूप में प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
  • कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम (केएससीपी) का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कृषि सखी के रूप में सशक्त बनाकर ग्रामीण भारत को बदलना है।
  • यह प्रमाणन पाठ्यक्रम “लखपति दीदी” कार्यक्रम के उद्देश्यों के अनुरूप है।
  • कृषि सखियों का चयन कृषि पैरा-विस्तार कार्यकर्ताओं के रूप में किया गया है। उन्हें 56 दिनों तक विभिन्न विस्तार सेवाओं पर प्रशिक्षित किया गया है।
  • पहले चरण में, 12 राज्यों में कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू किया गया है।
  • सरकार का लक्ष्य ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम के तहत 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है, जिसका एक आयाम कृषि सखी है।

Login

error: Content is protected !!