0 UPSC HINDI QUIZ 13.06.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. सिंगापुर में आयोजित इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी, मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया। 2. IPEF सदस्यों ने स्वच्छ अर्थव्यवस्था, निष्पक्ष अर्थव्यवस्था और समग्र IPEF समझौते पर केंद्रित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये। 3. भारत ने इन समझौतों पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर नहीं किये हैं क्योंकि घरेलू अनुमोदन प्रक्रिया अभी भी चल रही है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: सिंगापुर में आयोजित इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी, मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया, जिसमें इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदार देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव को मज़बूत करने में महत्त्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की प्रमुख विशेषताएँ IPEF सदस्यों ने स्वच्छ अर्थव्यवस्था, निष्पक्ष अर्थव्यवस्था और समग्र IPEF समझौते पर केंद्रित तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किये। भारत ने इन समझौतों पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर नहीं किये हैं क्योंकि घरेलू अनुमोदन प्रक्रिया अभी भी चल रही है। स्वच्छ अर्थव्यवस्था समझौता इसका उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु लचीलापन और ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन को कम करने की दिशा में प्रयासों में तेज़ी लाना है। भारत ने "कोआपरेटिव वर्क प्रोग्राम" (CWP) नामक एक नए सहयोगात्मक प्रयास शुरू करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, जो इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट से मूल्यवान संसाधनों को पुनः प्राप्त करने पर केंद्रित है, जिसे ई-अपशिष्ट शहरी खनन के रूप में भी जाना जाता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास द्वारा जारी "ऋण की दुनिया 2024: वैश्विक समृद्धि पर बढ़ता बोझ" शीर्षक रिपोर्ट में विश्व में अभूतपूर्व वैश्विक ऋण संकट का खुलासा किया गया है। 2. वर्तमान में लगभग 1.3 बिलियन लोग ऐसे देशों में रहते हैं जहाँ ऋण पर ब्याज का भुगतान शिक्षा या स्वास्थ्य पर होने वाले व्यय से अधिक है। 3. ऋण वह धनराशि है जो व्यक्ति उधार लेता है और बाद में उसे चुकाना होता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास द्वारा जारी "ऋण की दुनिया 2024: वैश्विक समृद्धि पर बढ़ता बोझ" शीर्षक रिपोर्ट में विश्व में अभूतपूर्व वैश्विक ऋण संकट का खुलासा किया गया है।वर्तमान में लगभग 3.3 बिलियन लोग ऐसे देशों में रहते हैं जहाँ ऋण पर ब्याज का भुगतान शिक्षा या स्वास्थ्य पर होने वाले व्यय से अधिक है। वैश्विक ऋण ऋण वह धनराशि है जो व्यक्ति उधार लेता है और बाद में उसे चुकाना होता है। वैश्विक ऋण से तात्पर्य विश्व भर में सरकारों, व्यवसायों और व्यक्तियों द्वारा ऋण ली जाने वाली कुल बकाया राशि से है। इसमें सार्वजनिक और निजी दोनों ऋण शामिल हैं। वैश्विक ऋण की संरचना सार्वजनिक ऋण: यह वह धनराशि है जो सरकार द्वारा घरेलू और विदेशी ऋणदाताओं को दी जाती है।इसका वित्तपोषण आमतौर पर बॉण्ड, ट्रेज़री बिल या अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से ऋण जारी करके किया जाता है। निजी ऋण: यह वह धनराशि है जो व्यवसायों और व्यक्तियों द्वारा बैंकों, उधारदाताओं तथा अन्य वित्तीय संस्थानों को दी जाती है। इसमें बंधक, कॉर्पोरेट बॉण्ड, छात्र ऋण और क्रेडिट कार्ड ऋण शामिल हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. इसरो ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगामी थर्मल इन्फ्रारेड इमेजिंग सैटेलाइट फॉर हाई-रिजॉल्यूशन नेचुरल रिसोर्स असेसमेंट मिशन के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी सी.एन.ई.एस. के साथ अपने सहयोगात्मक प्रयास के बारे में जानकारी दी। 2. तृष्णा मिशन इसरो एवं नेशनल सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज (CNES) के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: इसरो ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगामी थर्मल इन्फ्रारेड इमेजिंग सैटेलाइट फॉर हाई-रिजॉल्यूशन नेचुरल रिसोर्स असेसमेंट (Thermal Infrared Imaging Satellite for High-resolution Natural Resource Assessment : TRISHNA) मिशन के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी सी.एन.ई.एस. (CNES) के साथ अपने सहयोगात्मक प्रयास के बारे में जानकारी दी। TRISHNA मिशन तृष्णा मिशन इसरो एवं नेशनल सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज (CNES) के बीच एक सहयोगात्मक प्रयास है। इस उपग्रह मिशन में दो प्राथमिक पेलोड लगाए गए हैं। थर्मल इंफ्रा-रेड (TIR) पेलोड : यह चार-चैनल वाला दीर्घ-तरंग इंफ्रारेड इमेजिंग सेंसर है, जो सतह के तापमान एवं उत्सर्जन का उच्च-रिज़ॉल्यूशन मानचित्रण करने में सक्षम है। इसे सी.एन.ई.एस. ने विकसित किया है। विजिबल-नियर इंफ्रारेड-शार्ट वेव इंफ्रारेड (VNIR-SWIR) पेलोड : इसमें सात स्पेक्ट्रल बैंड शामिल हैं, जिन्हें महत्वपूर्ण जैव-भौतिकीय एवं विकिरण बजट चर उत्पन्न करने के लिए सतह परावर्तन के विस्तृत मानचित्रण के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस पेलोड को इसरो ने विकसित किया है। इसे पृथ्वी से 761 किमी. की ऊंचाई पर सूर्य-तुल्यकालिक कक्षा में संचालित करने की योजना है। इस मिशन को पांच वर्ष की परिचालन अवधि के लिए डिजाइन किया गया है और यह भूमि तथा तटीय क्षेत्रों के लिए 57 मीटर और महासागरीय व ध्रुवीय क्षेत्रों के लिए 1 किमी. का स्थानिक विभेदन प्रदान करेगा। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने लगातार आठवीं बार नीतिगत रेपो दर को 1.5% पर अपरिवर्तित रखने के लिए 4:2 से मतदान किया है। 2. यह जानकारी आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 7 जून 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए दी थी। 3. वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक 5 से 7 जून, 2024 को आयोजित की गई। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने लगातार आठवीं बार नीतिगत रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने के लिए 4:2 से मतदान किया है। यह जानकारी आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 7 जून 2024 को वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए दी थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक 5 से 7 जून, 2024 को आयोजित की गई। एमपीसी की अगली बैठक 6-8 अगस्त 2024 के लिए निर्धारित है। एमपीसी को एक वित्तीय वर्ष(1 अप्रैल से 31 मार्च) में कम से कम चार बार बैठक करना अनिवार्य है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 200 करोड़ रुपये के निवेश से महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट विकसित करेगी। 2. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा 8 जून 2023 को उदयपुर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए की। मेवाड़ के महाराणा प्रताप का 484वां जन्मदिन 9 जून 2024 (हिंदू कैलेंडर के अनुसार) मनाया गया। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये के निवेश से महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट विकसित करेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा 8 जून 2023 को उदयपुर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए की। मेवाड़ के महाराणा प्रताप का 484वां जन्मदिन 9 जून 2024 (हिंदू कैलेंडर के अनुसार) मनाया गया। महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट भजन लाल शर्मा की सरकार ने अपने पहले बजट में महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट के तहत मेवाड़ के महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े स्थानों का विकास किया जायेगा। परियोजना के हिस्से के रूप में उदयपुर, चावंड, हल्दीघाटी, गोगुंदा, कुंभलगढ़, देवार, छापली और चित्तौड़गढ़ जैसे स्थानों को विकसित किया जाएगा। परियोजना के तहत राजस्थान पर्यटन विकास निगम संग्रहालयों, पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास करेगा और इन स्थानों पर समग्र कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 13.06.2024 ALL EXAM QUIZ 14.06.2024