वर्ष 2023-24 में अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के बाद नीदरलैंड विश्व में भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बन गया है।यह जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड, यू.के. और बेल्जियम के बाद यूरोप में भारत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है।भारत द्वारा नीदरलैंड को किया जाने वाला निर्यात लगभग 3.5% बढ़कर वर्ष 2023-24 में 22.36 बिलियन अमरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जो वर्ष 2022-23 में 21.61 बिलियन अमरिकी डॉलर था।वर्ष 2022-23 में भारत के कुल व्यापार में नीदरलैंड का योगदान 2.36% रहा।
नीदरलैंड भारत में एक प्रमुख निवेशक भी है।भारत को नीदरलैंड से लगभग 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ, जो वर्ष 2022-23 में 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
नीदरलैंड के बारे में
- सीमावर्ती देश: उत्तर और पश्चिम में उत्तरी सागर, पूर्व में जर्मनी तथा दक्षिण में बेल्जियम।
- राजधानी: एम्स्टर्डम (आधिकारिक), द हेग (सरकार की सीट)।
- सरकार का स्वरूप: संसदीय प्रणाली के साथ संवैधानिक राजतंत्र।
- प्रमुख नदियाँ: राइन, म्यूज़ और शेल्ड्ट।
