Skip to content
- संसद भवन परिसर में लोकसभा सचिवालय प्रेरणा स्थल का विकास कर रहा है।
- इस स्थान पर देश के महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं।
- इससे पहले ये प्रतिमाएं परिसर के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित थीं।
- प्रेरणा स्थल को इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि संसद परिसर में आने वाले आगंतुक आसानी से प्रतिमाओं को देख सकें।
- इस प्रेरणा स्थल पर आधुनिक तकनीक के जरिए आगंतुकों को विस्तृत जानकारी देने की व्यवस्था की जाएगी।
- महान नेताओं की ये प्रतिमाएं लोगों को उनके जीवन और दर्शन से प्रेरणा देंगी।
- नए संसद भवन के निर्माण के बाद संसद परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना बनाई गई है।
- संसद भवन परिसर लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता है।
error: Content is protected !!