0 UPSC HINDI QUIZ 10.06.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत ने सेवा क्षेत्र से संबंधित एक मुद्दे को सुलझाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन के नियमों के तहत मध्यस्थता कार्यवाही की मांग की है, क्योंकि इससे नई दिल्ली के सेवा व्यापार पर असर पड़ सकता है। 2. फरवरी 2024 में अबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन से जुड़े 40 से अधिक देशों ने संयुक्त वक्तव्य पहल पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत वे सेवाओं के व्यापार पर सामान्य समझौता के तहत अतिरिक्त दायित्व ग्रहण करेंगे। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत ने सेवा क्षेत्र से संबंधित एक मुद्दे को सुलझाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन के नियमों के तहत मध्यस्थता कार्यवाही की मांग की है, क्योंकि इससे नई दिल्ली के सेवा व्यापार पर असर पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भारत द्वारा उठाई गई चिंताएँ फरवरी 2024 में अबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन से जुड़े 70 से अधिक देशों ने संयुक्त वक्तव्य पहल (Joint Statement Initiatives- JSI) पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत वे सेवाओं के व्यापार पर सामान्य समझौता (General Agreement on Goods in Services- GATS) के तहत अतिरिक्त दायित्व ग्रहण करेंगे, ताकि आपस में गैर-वस्तु व्यापार को आसान बनाया जा सके और विश्व व्यापार संगठन के अन्य सभी सदस्यों को समान रियायतें दी जा सकें। GATS एक WTO समझौता है जो वर्ष 1995 में लागू हुआ। भारत वर्ष 1995 से जिनेवा स्थित इस संगठन का सदस्य है। इन दायित्वों का उद्देश्य लाइसेंसिंग व योग्यता आवश्यकताओं और प्रक्रियाओं एवं तकनीकी मानकों से संबंधित अनपेक्षित व्यापार प्रतिबंधात्मक उपायों को कम करना है। इससे भारतीय पेशेवर कंपनियों को भी लाभ होगा, जिन्हें अब इन 70 देशों के बाज़ारों तक पहुँचने का समान अवसर मिलेगा, बशर्ते वे निर्धारित मानकों को पूर्ण करें। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स ने मई 2024 में खुदरा और राइड-हेलिंग सेगमेंट में 8.9 मिलियन लेनदेन का सर्वकालिक उच्च स्तर दर्ज़ किया । 2. ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स परस्पर जुड़े ई-मार्केटप्लेस का एक नेटवर्क है। 3. जिसके माध्यम से ब्रांड सहित विक्रेता बिचौलियों या मध्यस्थों को दरकिनार करते हुए सीधे ग्राहकों को अपने उत्पाद सूचीबद्ध और विक्रय कर सकते हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने मई 2024 में खुदरा और राइड-हेलिंग सेगमेंट में 8.9 मिलियन लेनदेन का सर्वकालिक उच्च स्तर दर्ज़ किया, जो कुल लेनदेन की मात्रा में 23% माह-दर-माह होने वाली वृद्धि दर्शाता है। ONDC ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) परस्पर जुड़े ई-मार्केटप्लेस का एक नेटवर्क है, जिसके माध्यम से ब्रांड सहित विक्रेता बिचौलियों या मध्यस्थों को दरकिनार करते हुए सीधे ग्राहकों को अपने उत्पाद सूचीबद्ध और विक्रय कर सकते हैं। यह वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री के लिये प्लेटफॉर्म-केंद्रित मॉडल से खुले स्रोत नेटवर्क में परिवर्तन की अनुमति देता है। इसे डिजिटल इंडिया पहल के एक भाग के रूप में वाणिज्य मंत्रालय द्वारा उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (Department for Promotion of Industry and Internal Trade- DPIIT) के तहत वर्ष 2021 में लॉन्च किया गया था। यह किराने का सामान, गृह सज़ावट, सफाई संबंधी आवश्यक वस्तुएँ, खाद्य वितरण और अन्य उत्पादों की डिलीवरी सेवाएँ प्रदान करता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. हाल ही में 2025 के लिये नवीनतम QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी की गई, जिसमें भारतीय विश्वविद्यालयों की वैश्विक स्थिति में महत्त्वपूर्ण सुधार देखा गया। 2. QS (क्वाक्वेरेली साइमंड्स- एक वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषक और सेवा प्रदाता) वैश्विक उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिये बेजोड़ डेटा, विशेषज्ञता एवं समाधान प्रदान करता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों Explanation: हाल ही में 2025 के लिये नवीनतम QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी की गई, जिसमें भारतीय विश्वविद्यालयों की वैश्विक स्थिति में महत्त्वपूर्ण सुधार देखा गया। रैंकिंग की मुख्य विशेषताएँ QS (क्वाक्वेरेली साइमंड्स- एक वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषक और सेवा प्रदाता) वैश्विक उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिये बेजोड़ डेटा, विशेषज्ञता एवं समाधान प्रदान करता है। 2025 QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के संकलन के लिये QS ने 17 मिलियन शोध पत्रों, 176 मिलियन उद्धरणों, विश्व भर के 5,600 संस्थानों के डेटा और 175,798 शिक्षाविदों तथा 105,476 नियोक्ताओं से प्राप्त अंतर्दृष्टि का विश्लेषण करने का दावा किया है। शीर्ष वैश्विक संस्थान मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT): लगातार 13वें वर्ष विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा। इंपीरियल कॉलेज लंदन: छठे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचा। हार्वर्ड विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय: संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण तथा कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से इंडिया आर्गेनिक और आर्गेनिक इंडिया लोगो के स्थान पर “यूनिफाइड इंडिया आर्गेनिक” लोगो विकसित किया है। 2. नवीन लोगो राष्ट्रीय जैविक उत्पाद कार्यक्रम और FSSAI द्वारा भारतीय विनियमों के कार्यान्वयन में एकरूपता एवं अभिसरण लाने हेतु विकसित किया गया है। 3. इंडिया आर्गेनिक लोगो का उपयोग NPOP का अनुपालन करने वाले जैविक उत्पादों पर किया गया था । उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) तथा कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने संयुक्त रूप से इंडिया आर्गेनिक और आर्गेनिक इंडिया लोगो के स्थान पर “यूनिफाइड इंडिया आर्गेनिक” लोगो विकसित किया है। नवीन लोगो राष्ट्रीय जैविक उत्पाद कार्यक्रम (NPOP) और FSSAI द्वारा भारतीय विनियमों के कार्यान्वयन में एकरूपता एवं अभिसरण लाने हेतु विकसित किया गया है। इंडिया आर्गेनिक लोगो का उपयोग NPOP का अनुपालन करने वाले जैविक उत्पादों पर किया गया था, जबकि आर्गेनिक इंडिया/जैविक भारत का उपयोग FSSAI द्वारा प्रमाणित जैविक उत्पादों पर किया गया था। प्रमाणन निकायों को कार्यान्वयन के लिये तीन माह का संक्रमण समय मिलेगा, जो लोगो को अधिसूचित किये जाने की तिथि से प्रदान किया जाएगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने लगातार आठवीं बार नीतिगत दर को 7.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया। 2. मौद्रिक नीति समिति मुद्रास्फीति पर कड़ा नियंत्रण बनाए रखने तथा सामान्य मानसून की आशा के बीच खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि पर नज़र बनाए रखने के लिये प्रतिबद्ध है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने लगातार आठवीं बार नीतिगत दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया। मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee- MPC) मुद्रास्फीति पर कड़ा नियंत्रण बनाए रखने तथा सामान्य मानसून की आशा के बीच खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि पर नज़र बनाए रखने के लिये प्रतिबद्ध है। मई 2022 से कुल 250 आधार अंकों की लगातार छह दर वृद्धि के बाद दर वृद्धि चक्र को पिछले वर्ष अप्रैल में निलंबित कर दिया गया था। RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिये विकास अनुमान को 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है। भारत में मुद्रास्फीति लक्ष्य निर्धारण वर्ष 2016 में अपनाया गया एक मौद्रिक नीति ढाँचा है, जिसके तहत केंद्र सरकार, भारतीय रिज़र्व बैंक के परामर्श से, पाँच साल में एक बार लक्ष्य मुद्रास्फीति दर निर्धारित करती है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation UPSC QUIZ 08.06.2024 ALL EXAM QUIZ 10.06.2024