Fri. Apr 3rd, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 03.06.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय शांति सैनिक नायक धनंजय कुमार सिंह को उनकी सेवा और बलिदान के लिये मरणोपरांत प्रतिष्ठित डैग हैमरशॉल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा

2. नायक धनंजय कुमार सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के संरक्षण में MONUSCO के एक भाग के रूप में कार्य किया।

3. MONUSCO ने वर्ष 2012 में अफ्रीकी देश में पिछले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का कार्यभार संभाला था।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारत में तंबाकू उपभोक्ताओं की संख्या विश्व में दूसरे स्थान पर है (चीन के बाद), जिनकी संख्या लगभग 26 करोड़ है।

2. आधे से अधिक तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है।

3. तंबाकू के कारण प्रतिवर्ष 8 मिलियन से अधिक लोग मरते हैं, जिनमें अनुमानतः 4.3 मिलियन वे लोग भी शामिल हैं जो धूम्रपान न करने वाले हैं तथा जो अप्रत्यक्ष धूम्रपान के संपर्क में आते हैं।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन ने पृथ्वी के ध्रुवों पर ऊष्मा उत्सर्जन का अध्ययन करने के लिये क्यूबसैट नामक लघु उपग्रहों की एक जोड़ी को प्रक्षेपित किया है।

2. PREFIRE/प्रीफायर मिशन का उद्देश्य पृथ्वी के ध्रुवों से निकलने वाले ऊष्मा उत्सर्जन का अध्ययन करके ग्रह के ऊर्जा बजट को समझने वाले एक महत्त्वपूर्ण अंतराल को दूर करना है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलूरू के शोधकर्त्ताओं ने मोनोसोडियम ग्लूटामेट का उपयोग करके पुनः संयोजक प्रोटीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने में महत्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

2. यह प्रगति वैक्सीन एंटीजन, इंसुलिन और मोनोक्लोनल एंटीबॉडी जैसे आवश्यक पदार्थों के उत्पादन के लिये आवश्यक है।

3. पुनः संयोजक प्रोटीन वे प्रोटीन होते हैं जिन्हें प्रयोगशाला में जीवाणु, विषाणु या स्तनधारी कोशिकाओं में प्रोटीन के लिये कोडिंग जीन डालकर तैयार किया जाता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय मानसिक जाँच एवं स्नायु विज्ञान संस्थान(निम्हान्स) को स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ ) के 2024 नेल्सन मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

2. निम्हान्स की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।शुक्रवार, 31 मई 2024 को जिनेवा में सत्तरवीं विश्व स्वास्थ्य सभा में एक विशेष समारोह में निम्हान्स को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!