Thu. Jun 4th, 2026
  • भारतीय वन्यजीव संस्थान की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी बेसिन में 4000 से अधिक डॉल्फ़िन पायी गई हैं।
  • गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों में पाई जाने वाली नदी डॉल्फ़िन में से 2000 से अधिक अकेले उत्तर प्रदेश में पाई जाती हैं। उत्तर प्रदेश में डॉल्फ़िन मुख्यतः चम्बल नदी में पाई जाती हैं।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, गंगा नदी घाटियों में डॉल्फ़िन की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि से संकेत मिलता है कि नदी के प्रदूषण स्तर में गिरावट आ रही है और सरकार के संरक्षण प्रयास रंग ला रहे हैं।

गंगा नदी डॉल्फिन

  • गंगा नदी डॉल्फिन को ब्लाइंड डॉल्फिन, गंगा सुसु या हिहु के नाम से भी जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम प्लैटनिस्टा गैंगेटिका है।
  • ऐतिहासिक रूप से, गंगा डॉल्फिन गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना और कर्णफुली-सांगु नदी प्रणालियों में पाई जाती थी।
  • वर्तमान में, गंगा डॉल्फिन भारत की गंगा-ब्रह्मपुत्र-बराक नदी प्रणाली, नेपाल की करनाली, सप्त कोशी और नारायणी नदी प्रणाली और बांग्लादेश की मेघना, कर्णफुली और सांगु नदी प्रणाली के कुछ हिस्सों में पाई जाती है।
  • भारत के भीतर, यह मुख्य रूप से गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों, घाघरा, कोसी, गंडक, चंबल, रूपनारायण और यमुना की मुख्यधारा में पाया जाता है।

Login

error: Content is protected !!