Sat. Jun 13th, 2026
  • वियतनामी संसद द्वारा जनरल टू लैम को वियतनाम का नया राष्ट्रपति चुना गया।
  • टू लैम, जो इससे पहले वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री थे, उनको राष्ट्रपति चुने जाने से पहले वियतनामी संसद द्वारा मंत्री पद से हटा दिया गया था।
  • यह नियुक्ति वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति वो वान थुओंग द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच दो महीने पहले इस्तीफा देने के बाद हुई है।

जनरल टू लैम 2021-2026 कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति होंगे

  • वियतनाम पर एक पार्टी – वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी का शासन है। जनरल टू लैम जो कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं, राष्ट्रपति पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। उन्हें वियतनाम की संसद-नेशनल असेंबली- द्वारा 2026 तक के कार्यकाल के लिए चुना गया है।
  • वियतनाम की नेशनल असेंबली में 500 सदस्य हैं जो 5 साल के लिए चुने जाते हैं और असेंबली की साल में दो बार बैठक होती हैं। नेशनल असेंबली वियतनाम के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करती है।
  • जनरल टू लैम 2016 से वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री थे।
  • सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के प्रमुख के रूप में 66 वर्षीय टू लैम ने देश में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे “धधकती भट्टी” भी कहा जाता है।
  • इस अभियान का उद्देश्य देश में व्यापक भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना था, जिसके कारण देश के शीर्ष पांच नेताओं में से तीन ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Login

error: Content is protected !!