0 UPSC HINDI QUIZ 22.05.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. OpenAI ने जीपीटी-4o नाम से अपना नवीनतम लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) लॉन्च किया, इसे अब तक का सबसे तेज़ और सबसे शक्तिशाली AI मॉडल बताया गया है। 2. जीपीटी-4o ("o" का अर्थ यहाँ "ओमनी" है) मानव-कंप्यूटर इंटरैक्शन को बढ़ाने के लिये OpenAI द्वारा विकसित एक परिवर्तनकारी AI मॉडल है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: OpenAI ने जीपीटी-4o नाम से अपना नवीनतम लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) लॉन्च किया, इसे अब तक का सबसे तेज़ और सबसे शक्तिशाली AI मॉडल बताया गया है। जीपीटी-4o जीपीटी-4o ("o" का अर्थ यहाँ "ओमनी" है) मानव-कंप्यूटर इंटरैक्शन को बढ़ाने के लिये OpenAI द्वारा विकसित एक परिवर्तनकारी AI मॉडल है। यह उपयोगकर्त्ताओं को टेक्स्ट, ऑडियो और छवि के किसी भी संयोजन को इनपुट करने तथा समान प्रारूपों में प्रतिक्रियाएँ प्राप्त करने की अनुमति देता है, जिससे यह एक मल्टीमॉडल AI प्रारूप बन जाता है। प्रयुक्त प्रौद्योगिकी: LLM जीपीटी-4o के मुख्य घटक हैं। इन मॉडलों को स्वयं सीखने में सक्षम बनाने के लिये, उनमें अत्यधिक मात्रा में डेटा को प्रविष्ट कराया जाता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. विश्व स्वास्थ्य सभा के 77वें सत्र से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2024 की उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों पर अपनी वैश्विक रिपोर्ट जारी की। 2. यह रिपोर्ट उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के लिये रोडमैप 2021-2030 के कार्यान्वयन की दिशा में वर्ष 2023 में हुई प्रगति का विवरण प्रदान करती है। 3. दिसंबर 2023 तक कुल 70 देशों ने कम-से-कम एक NTD का सफलतापूर्वक उन्मूलन कर दिया है, जो 100 देशों द्वारा वर्ष 2030 के लिये निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में आधा रास्ता तय करने के समान है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 1 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: विश्व स्वास्थ्य सभा के 77वें सत्र से पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2024 की उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों पर अपनी वैश्विक रिपोर्ट जारी की।यह रिपोर्ट उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के लिये रोडमैप 2021-2030 के कार्यान्वयन की दिशा में वर्ष 2023 में हुई प्रगति का विवरण प्रदान करती है। WHO की रिपोर्ट के मुख्य बिंदु वर्ष 2023 की स्थिति दिसंबर 2023 तक कुल 50 देशों ने कम-से-कम एक NTD का सफलतापूर्वक उन्मूलन कर दिया है, जो 100 देशों द्वारा वर्ष 2030 के लिये निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में आधा रास्ता तय करने के समान है। WHO द्वारा 5 देशों को एक NTD के उन्मूलन हेतु और 1 देश को दो NTDs के उन्मूलन हेतु मान्यता दी गई थी। जुलाई 2023 में इराक कम-से-कम एक NTD का उन्मूलन करने वाला 50वाँ देश बना। नोमा को वर्ष 2023 में NTDs की सूची में शामिल किया गया था। अक्तूबर 2023 में बांग्लादेश सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में आंत्र संबंधी लीशमैनियासिस (Leishmaniasis) के उन्मूलन हेतु WHO से मान्यता प्राप्त करने वाला पहला देश बना। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. CSIR-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पाया है कि आक्रामक कवच युक्त सेलफिन कैटफिश पूर्वी घाट के 40% जल निकायों में पाई जाती है । 2. सेलफिन कवच युक्त कैटफिश, दक्षिण अमेरिका के लोरिकारिडे के जीनस पर्टिगोप्लिचथिस (Pterygoplichthys) से संबंधित कई रूप से समान प्रजातियों का एक समूह है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: CSIR-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में पाया है कि आक्रामक कवच युक्त सेलफिन कैटफिश पूर्वी घाट के 60% जल निकायों में पाई जाती है, जिससे मछली पकड़ने वाले जाल को नुकसान तथा पारिस्थितिकी तंत्र बाधित हो रहा है। सेलफिन कैटफिश सेलफिन कवच युक्त कैटफिश, दक्षिण अमेरिका के लोरिकारिडे (Loricariidae) के जीनस पर्टिगोप्लिचथिस (Pterygoplichthys) से संबंधित कई रूप से समान प्रजातियों का एक समूह है, जिसे दुनिया भर में उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय मीठे जल क्षेत्रों के वातावरण में व्यापक रूप से देखा गया है और इसने गंभीर पारिस्थितिक प्रभाव पैदा किये हैं। यह सबसे गंभीर आक्रामक प्रजातियों में से एक है। भारत में मछली की प्रजाति को मूल रूप से इसकी विशिष्ट उपस्थिति और टैंकों तथा एक्वैरियम में शैवाल के विकास को हटाने की क्षमता के लिये जाना जाता था, लेकिन तब से इसकी आबादी में वृद्धि हुई है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज में ट्रेडिंग-कम-क्लियरिंग मेंबर बनने वाला पहला बैंक बन गया है। 2. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों की पृष्ठभूमि में गिफ्ट आईएफएससी में भारतीय बैंक की शाखाओं को IIBX के ट्रेडिंग मेंबर के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई है। 3.भारतीय रिज़र्व बैंक ने विशेष श्रेणी के ग्राहकों को भी IIBX के माध्यम से सोना आयात करने की अनुमति दी है, जो भारत में नामांकित बैंक हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) में ट्रेडिंग-कम-क्लियरिंग मेंबर (Trading-cum-clearance : TCM) बनने वाला पहला बैंक बन गया है। IIBX की सदस्यता संबंधी प्रमुख बिंदु भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों की पृष्ठभूमि में गिफ्ट आईएफएससी (GIFT IFSC) में भारतीय बैंक की शाखाओं को IIBX के ट्रेडिंग मेंबर (TM/TCM) के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने विशेष श्रेणी के ग्राहकों (Special Category Clients : SCC) को भी IIBX के माध्यम से सोना आयात करने की अनुमति दी है, जो भारत में नामांकित बैंक हैं। IIBX IIBX भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज है। इसे 29 जुलाई, 2022 को गुजरात में GIFT अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSC) में लॉन्च किया गया था। IIBX कम लागत पर उत्पादों एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं का एक विविध पोर्टफोलियो प्रदान करता है जो भारतीय एक्सचेंजों के साथ-साथ हांगकांग, सिंगापुर, दुबई, लंदन व न्यूयॉर्क में अन्य वैश्विक एक्सचेंजों की तुलना में कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी है। IIBX पर सूचीबद्ध सभी अनुबंध, कारोबार एवं निपटान अमेरिकी डॉलर में होते हैं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. प्रसिद्ध कथाकार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में 15 मई 2024 को नई दिल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया। 2. मालती जोशी का जन्म 4 जून 1934 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था। मालती जोशी का पालन-पोषण इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: प्रसिद्ध कथाकार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में 15 मई 2024 को नई दिल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया। वह अन्नप्रणाली के कैंसर से पीड़ित थीं। मालती जोशी हिंदी और मराठी भाषा में अपने काम के लिए जानी जाती थीं। उन्हें 2018 में पदम श्री से सम्मानित किया गया था। मालती जोशी का जन्म 4 जून 1934 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था। मालती जोशी का पालन-पोषण इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शहर के मालव कन्या विद्यालय से की। उन्होंने इंदौर के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के होल्कर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 1956 में हिंदी साहित्य में उसी विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री भी प्राप्त की। वह एक विपुल लेखिका थीं जिन्होंने हिंदी और मराठी में अपनी कृति लिखी थीं, हालाँकि, वह अपने हिंदी साहित्य कार्यों के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। अपने लेखन के शुरुआती दौर में मालती जोशी कविताएँ भी लिखती थीं और कॉलेज में वह मालवा की मीरा के नाम से मशहूर थीं। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 22.05.2024 ALL EXAM QUIZ 23.05.2024