Tue. Apr 7th, 2026
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी कॉलिन मुनरो ने ब्लैक कैप्स के साथ अपने 123 मैचों के करियर को समाप्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स भी कहा जाता है।
  • मुनरो ने 9वें आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में नहीं चुने जाने के बाद अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की।
  • 9वां आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप ,1 से 29 जून, 2024 तक वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया जाएगा।

कॉलिन मुनरो

  • बाएं हाथ के बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो का जन्म दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर में हुआ था और वे न्यूजीलैंड के घरेलू क्रिकेट में ऑकलैंड के लिए खेलते थे।
  • उन्होंने 2012/13 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान तीनों प्रारूपों में ब्लैक कैप्स टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट, 57 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और 65 टी 20 खेले हैं ।
  • कॉलिन मुनरो मुख्य रूप से टी 20 में अपने कारनामों के लिए जाने जाते थे।
  • उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 गेंदों में शतक बनाया था, जो उस समय अंतरराष्ट्रीय टी20  में न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था। उ
  • न्होंने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों में 50 रन बनाकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया, जो अंतरराष्ट्रीय टी20 में चौथा सबसे तेज 50 रन भी है।

Login

error: Content is protected !!