Sat. Jun 20th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 15.05.2024

Daily  Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर गन्ना किसानों को वैश्विक व्यापार मानदंडों में तय सीमा से कहीं अधिक सब्सिडी देने का आरोप लगाया है .

2. कृषि पर समझौता (AoA) विश्व व्यापार संगठन (WTO) द्वारा स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने ओरछा वन्यजीव अभयारण्य के इको-सेंसिटिव ज़ोन में पत्थर तोड़ने वाले और खनन खदानों के अवैध संचालन की शिकायत पर गौर करने के लिये एक समिति का गठन किया।

2. ओरछा वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना 1984 में हुई थी और यह एक बड़े वन क्षेत्र के भीतर स्थित है।

3. ओरछा वन्यजीव अभयारण्य मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सीमा क्षेत्र में बेतवा नदी (यमुना की एक सहायक नदी) के पास स्थित है, जो इस अभयारण्य के अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता में योगदान देती है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी फ़ेलोशिप प्रसिद्ध ब्रिटिश-भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड को दी गई है। यह सम्मान उन्हें मसूरी स्थित उनके घर पर दिया गया.

2. साहित्य अकादमी फ़ेलोशिप भारत की राष्ट्रीय साहित्य अकादमी, साहित्य अकादमी द्वारा दिया जाने वाला शीर्ष पुरस्कार है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक के माध्यम से निर्मित नए तरल रॉकेट इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

2. 9 मई को तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में परीक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

3. इस नए डिज़ाइन किए गए पीएस4 इंजन ने भागों की संख्या 14 से घटाकर एक कर दी है और 19 वेल्ड जोड़ों को ख़त्म कर दिया है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. वित्त वर्ष 2023-24 में तेल विपणन कंपनियों ने उल्लेखनीय लाभ वृद्धि दर्ज की।

2. वित्त वर्ष 2023-24 में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का कुल मुनाफा 86 हजार करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष के मुनाफे से 35 गुना ज्यादा है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!