0 UPSC HINDI QUIZ 11.05.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. हाल ही में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी भारत और गंगा के मैदान के व्यापक क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली हीट वेव की स्थिति की चेतावनी जारी की है। 2. वर्ष 2021 में अल-नीनो का प्रभाव कम होने से विश्व ग्रसित स्थित में है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है Explanation: हाल ही में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी भारत और गंगा के मैदान के व्यापक क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली हीट वेव की स्थिति की चेतावनी जारी की है। वर्ष 2023 में अल-नीनो का प्रभाव कम होने से विश्व ग्रसित स्थित में है। यह इस चुनौती को समझने पर प्रकाश डालता है कि ग्लोबल वार्मिंग स्थानीय मौसम को कैसे प्रभावित करती है। इसके अतिरिक्त, प्रतिचक्रवात की उपस्थिति स्थिति को और अधिक जटिल बना देती है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में हीट वेव की गंभीरता बढ़ जाती है। ग्लोबल वार्मिंग में हीट वेव की क्या भूमिका हीट वेव जलवायु परिवर्तन के कारण उत्पन्न होती है, जो जीवाश्म ईंधन जलने से और बढ़ती है, यह हीट वेव वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों (GHG) के स्तर में वृद्धि करती है। ये गैसें अत्यधिक उष्ण ऊर्जा को रोकती हैं, जिससे औसत तापमान में वृद्धि होती है। मानव गतिविधियों से होने वाले GHG उत्सर्जन ने पूर्व-औद्योगिक काल से पृथ्वी को लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर दिया है। इस गर्म आधार रेखा का मतलब है कि अत्यधिक गर्मी की घटनाओं के दौरान उच्च तापमान तक पहुँचा जा सकता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. कृत्रिम आर्द्रभूमि, औद्योगिक अपशिष्ट जल उपचार के लिये एक अधिक सर्वव्यापी और प्राकृतिक दृष्टिकोण ने हाल ही में अधिक पारंपरिक तकनीकों के स्थान पर लोकप्रियता प्राप्त की है । 2. कृत्रिम आर्द्रभूमि, अपशिष्ट जल उपचार के लिये आर्द्रभूमि की प्राकृतिक प्रक्रियाओं को दोहराने के लिये डिज़ाइन की गई अभियांत्रिकीय प्रणालियाँ हैं। 3. वे जल, मिट्टी और चयनित वनस्पति द्वारा निर्मित होते हैं जो मिलकर अपशिष्ट जल को शुद्ध करते हैं। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: कृत्रिम आर्द्रभूमि, औद्योगिक अपशिष्ट जल उपचार के लिये एक अधिक सर्वव्यापी और प्राकृतिक दृष्टिकोण ने हाल ही में अधिक पारंपरिक तकनीकों के स्थान पर लोकप्रियता प्राप्त की है, जो मौजूद विभिन्न प्रकार के प्रदूषकों पर नियंत्रण रखने में सक्षम नहीं हैं। कृत्रिम आर्द्रभूमि कृत्रिम आर्द्रभूमि, अपशिष्ट जल उपचार के लिये आर्द्रभूमि की प्राकृतिक प्रक्रियाओं को दोहराने के लिये डिज़ाइन की गई अभियांत्रिकीय प्रणालियाँ हैं। वे जल, मिट्टी और चयनित वनस्पति द्वारा निर्मित होते हैं जो मिलकर अपशिष्ट जल को शुद्ध करते हैं। इन आर्द्रभूमियों को विशेष रूप से लाभकारी सूक्ष्मजीवों और पौधों के विकास को बढ़ावा देने के लिये डिज़ाइन किया गया है जो प्रदूषकों को विघटित कर सकती हैं तथा जल की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. भारत ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रथम बार चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों और डिस्पोज़ेबल्स सामग्री का शुद्ध निर्यातक बनकर चिकित्सा संबंधी सामान व्यवसाय में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। 2. वर्तमान में एक प्रमुख फार्मास्युटिकल निर्यातक के रूप में इसका मूल्य 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जिसमें 200 से अधिक देशों में भारतीय फार्मा निर्यात होता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रथम बार चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों और डिस्पोज़ेबल्स सामग्री का शुद्ध निर्यातक बनकर चिकित्सा संबंधी सामान व्यवसाय में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।यह उस पुरानी प्रवृत्ति के परिवर्तित होने का संकेत है जहाँ ऐसे उत्पादों का आयात निर्यात से अधिक था। भारत के फार्मास्यूटिकल उद्योग की क्या स्थिति है भारत ऐतिहासिक रूप से चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों एवं डिस्पोज़ेबल्स के लिये आयात पर निर्भर रहा है। भारत ने अब इस प्रवृत्ति को परिवर्तित कर दिया है, जो इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर हो रहे बदलाव का संकेत देता है। भारत वैश्विक स्तर पर जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा निर्माता है। इसका फार्मास्युटिकल उद्योग वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल में सस्ती जेनेरिक दवाएँ उपलब्ध कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में एक प्रमुख फार्मास्युटिकल निर्यातक के रूप में इसका मूल्य 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जिसमें 200 से अधिक देशों में भारतीय फार्मा निर्यात होता है। वर्ष 2024 तक इसके 65 बिलियन अमेरिकी डॉलर और वर्ष 2030 तक 130 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने की उम्मीद है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. असम में अत्यधिक वर्षा सक्रिय रूप से जिआधल नदी के मार्ग को नया आकार दे रही है, जिससे मृदा अपरदन हो रहा है और कृषि के लिये एक महत्त्वपूर्ण खतरा उत्पन्न हो रहा है। 2. इसका उद्गम अरुणाचल प्रदेश के उप-हिमालयी पर्वतों से 2247 मीटर की ऊँचाई से होता है। 3. यह नदी ब्रह्मपुत्र नदी की उत्तरी सहायक नदी के रूप में कार्य करती है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: असम में अत्यधिक वर्षा सक्रिय रूप से जिआधल नदी के मार्ग को नया आकार दे रही है, जिससे मृदा अपरदन हो रहा है और कृषि के लिये एक महत्त्वपूर्ण खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसका उद्गम अरुणाचल प्रदेश के उप-हिमालयी पर्वतों से 1247 मीटर की ऊँचाई से होता है, यह नदी ब्रह्मपुत्र नदी की उत्तरी सहायक नदी के रूप में कार्य करती है। यह अरुणाचल प्रदेश में एक संकीर्ण घाटी से होकर बहती है और नदी असम के मैदानी इलाकों में निकलती है, विशेष रूप से धेमाजी ज़िले में, जिसे वार्षिक रूप से आने वाली बाढ़ और अपरदन के कारण "धेमाजी का शोक" कहा जाता है। यह गोगामुख से नीचे की ओर बहती है, जिसका नाम बदलकर कुमोटिया नदी कर दिया गया है। ब्रह्मपुत्र नदी की उत्तरी उप-सहायक नदी के रूप में, यह अपने अंतिम बिंदु के पास सुबनसिरी नदी में विलीन हो जाती है, जिससे ब्रह्मपुत्र की जल मात्रा और शक्ति बढ़ जाती है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः 1. केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस वैक्सीन के द्वितीय चरण के नैदानिक परीक्षण आयोजित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। 2. MTBVAC भारत में वयस्कों में नैदानिक परीक्षण प्रारंभ करने के लिये मानव स्रोत से प्राप्त माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के विरुद्ध पहला टीका है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है Explanation: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन( Central Drug Standard Control Organisation - CDSCO) ने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस (Live Attenuated) वैक्सीन के द्वितीय चरण के नैदानिक परीक्षण आयोजित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। MTBVAC भारत में वयस्कों में नैदानिक परीक्षण प्रारंभ करने के लिये मानव स्रोत से प्राप्त माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के विरुद्ध पहला टीका है। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने स्पेनिश जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बायोफैब्री के सहयोग से भारत में MTBVAC की सुरक्षा, प्रतिरक्षाजन्यता एवं प्रभावकारिता का मूल्यांकन करने के लिये नैदानिक परीक्षणों की एक शृंखला प्रारंभ की है। MTBVAC को दो उद्देश्यों के लिये विकसित किया जा रहा है, नवजात बच्चों के लिये BCG (बैसिलस कैलमेट और गुएरिन) की तुलना में अधिक प्रभावी और संभावित रूप से लंबे समय तक चलने वाला टीका तथा वयस्कों और किशोरों में तपेदिक (TB) की रोकथाम के लिये टीका विकसित करना, जिनके लिये वर्तमान में कोई प्रभावी टीका नहीं है। MTBVAC नैदानिक परीक्षणों में तपेदिक के विरुद्ध एकमात्र टीका है जो मनुष्यों से पृथक किये गये रोगज़नक माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के आनुवंशिक रूप से संशोधित रूप पर आधारित है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 11.05.2024 ALL EXAM QUIZ 13.05.2024