भारत और नाइजीरिया ऊर्जा और स्थानीय मुद्रा निपटान में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।
भारत और नाइजीरिया ने सहयोग बढ़ाने के लिए कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, फार्मास्यूटिकल्स, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली और बिजली क्षेत्र जैसे क्षेत्रों की पहचान की है।
वे स्थानीय मुद्रा निपटान प्रणाली समझौते के शीघ्र समापन पर भी सहमत हुए।
भारत के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में नाइजीरिया यात्रा के दौरान सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
इस चर्चा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने किया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), एक्ज़िम बैंक ऑफ़ इंडिया और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) के अधिकारी शामिल थे।
नाइजीरिया अफ़्रीका क्षेत्र में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
भारत और नाइजीरिया का द्विपक्षीय व्यापार 2022-23 में 11.8 बिलियन डॉलर से घटकर 2023-24 में 7.89 बिलियन डॉलर हो गया है।
लगभग 135 भारतीय कंपनियां 27 अरब डॉलर के निवेश के साथ नाइजीरिया में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।