Sun. May 24th, 2026

विश्व टीकाकरण सप्ताह 2024

  • हर साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह (24 से 30 अप्रैल) को ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’ के रूप में मनाया जाता है ।
  • 20वीं सदी के उत्तरार्ध का वैश्विक टीका अभियान मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।
  • टीकाकरण अभियानों ने हमें चेचक को ख़त्म करने, पोलियो को लगभग हराने और यह सुनिश्चित करने में सक्षम बनाया है
  • इस साल ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’ 2024 की थीम ‘मानवीय रूप से संभव: सभी के लिए टीकाकरण’ (ह्यूमनली पॉसिबल: इम्यूनाइजेशन फॉर ऑल)रखी गई है।
  • वहीं ‘विश्व टीकाकरण सप्ताह’ 2023 की थीम ‘द बिग कैच-अप’ थी।

विश्व टीकाकरण सप्ताह की शुरुआत

  • विश्व स्वास्थ्य सभा ने वर्ष 2012 में विश्व टीकाकरण सप्ताह की स्थापना की थी। उस समय इसे 180 से भी अधिक देशों में मनाया गया था। टीकाकरण सप्ताह पहले दुनिया भर में अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाता था। हालाँकि, वर्तमान में इसे वैश्विक स्तर पर एक ही समय में मनाया जाता है।
  • फिर भी ‘यूरोपीय टीकाकरण सप्ताह’ प्रति वर्ष 21-27 अप्रैल तक मनाया जाता है।
  • इसी तरह से भारत में प्रति वर्ष 22-29 अप्रैल तक ‘राष्ट्रीय शिशु टीकाकरण सप्ताह’ मनाया जाता है।  
  • इस कार्यक्रम का इतिहास और उत्पत्ति 18वीं शताब्दी में एडवर्ड जेनर के वैक्सीन आविष्कार से मानी जाती है।

Login

error: Content is protected !!