दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी नॉर्वे के कैस्पर रूड ने यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर एटीपी बार्सिलोना ओपन 500 टेनिस खिताब का एकल खिताब जीत लिया है।
कजाकिस्तान की एलेना रयबाकिना ने यूक्रेन की मार्ता कोत्स्युक को हराकर डब्ल्यूटीए स्टटगार्ट ग्रांड प्रिक्स का एकल खिताब जीता।
दुनिया के छठे नंबर के नॉर्वेजियन खिलाड़ी कैस्पर रूड ने यूनान के स्टेफानोस सितसिपास को सीधे सेट में 7-5,6-3 से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी ट्रॉफी जीती।
कैस्पर रूड ने 2024 मोंटे कार्लो ओपन में अपनी हार का बदला भी ले लिया जहां वह एकतरफा फाइनल मैच में स्टेफानोस से हार गए थे।