- हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है।
- विश्व हीमोफीलिया दिवस की शुरुआत वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया (WHF) द्वारा की गई थी।
- यह दिन पहली बार 1989 में मनाया गया था और 17 अप्रैल को WHF के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल की जयंती मनाने के लिए चुना गया था।
- इस दिन का उद्देश्य हीमोफिलिया और अन्य रक्तस्राव विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
- विश्व हीमोफीलिया दिवस 2024 का विषय ‘सभी के लिए समान पहुंच: सभी रक्तस्राव विकारों को पहचानना’ है।
हीमोफीलिया
- यह एक आनुवंशिक रक्तस्राव विकार है जिसमें रक्त का थक्का ठीक से नहीं जम पाता है जिससे सहज रक्तस्राव हो सकता है।
- हीमोफीलिया का जीन X गुणसूत्र पर होता है।
- हीमोफीलिया के दो मुख्य प्रकार हैं- हीमोफीलिया ए (क्लॉटिंग फैक्टर VIII की कम मात्रा के कारण होता है) और हीमोफीलिया बी (क्लॉटिंग फैक्टर IX की कम मात्रा के कारण होता है)।
