Fri. Jun 5th, 2026
0

UPSC HINDI QUIZ 12.04.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट ट्रेल से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. सर्वोच्च न्यायालय ने घोषणा की कि वह 19 अप्रैल, 2024 को पहले चरण के मतदान से ठीक पहले वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों के 100% सत्यापन के लिये याचिकाओं को संबोधित करेगा।
  2. मतदाता के विवरण के साथ कागज़ की पर्ची को काँच की खिड़की के पीछे सत्यापन के लिये संक्षेप में प्रदर्शित किया जाता है, जिससे मतदाता को नीचे एक डिब्बे में जाने से पहले 9 सेकंड का समय मिलता है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. वैश्विक हेपेटाइटिस रिपोर्ट 2024 से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक हेपेटाइटिस रिपोर्ट 2024 जारी की।इस रिपोर्ट में 187 देशों के आंकड़ों को लिया गया है।
  2. वायरल हेपेटाइटिस से होने वाली मौतों की अनुमानित संख्या वर्ष 2019 के 1.1 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2022 में 2.3 मिलियन हो गई है।
  3. इनमें से 83% मौतें हेपेटाइटिस B के कारण और 17% मौतें हेपेटाइटिस C के कारण हुई।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. शांति खंड  से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत ने खाद्य सुरक्षा के लिए वर्ष 2022-23 विपणन वर्ष में किसानों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विश्व व्यापार संगठन (WTO) के शांति खंड को लागू किया।
  2. भारत में वर्ष 2022-23 में चावल उत्पादन का मूल्य 52.8 बिलियन डॉलर था, इस दौरान किसानों को 9.39 बिलियन डॉलर की सब्सिडी दी गई।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. अमेरिका के पश्चिमी समुद्री तट पर ओरेगॉन से कैलिफ़ोर्निया तक, एलियन जैसे नीले जीव “वेलेला” को देखा गया है।
  2. यह एक हाइड्रोज़ोआ या हाइड्रॉइड पॉलीप है।
  3. इस जीव को बाय-द-विंड नाविक (By-The-Wind Sailors ) के नाम से भी जाना जाता है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. जिम्बाब्वे द्वारा ZiG नामक एक नई स्वर्ण-समर्थित मुद्रा शुरू की गई है।
  2. ZiG नाम का अर्थ "जिम्बाब्वे गोल्ड" है। नए ZiG बैंकनोट ₹1 और ₹200 के बीच मूल्यवर्ग में आएंगे।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!