Sat. Aug 1st, 2026
1

UPSC QUIZ HINDI 20.02.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने निवेश, विद्युत व्यापार और डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिये आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
  2. दोनों देशों ने UPI (भारत) और AANI (UAE) जैसे डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों को आपस में जोड़ने पर समझौते पर हस्ताक्षर किये।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. राजनीतिक फंडिंग के लिए चुनावी बांड योजना को सुप्रीम कोर्ट ने "असंवैधानिक" घोषित कर दिया।
  2. 15 फरवरी को एक ऐतिहासिक फैसले में, भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि यह योजना मनमानी थी और नागरिकों के सूचना के अधिकार का उल्लंघन करती थी।
  3. सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने चुनावी बांड योजना को रद्द कर दिया, जो राजनीतिक दलों को गुमनाम दान की अनुमति देती थी।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वैज्ञानिकों ने 53 मिलियन प्रकाशवर्ष दूर एक विशाल ब्लैक होल की खोज की।इस शोध को इवेंट होरिजन टेलीस्कोप परियोजना के तहत किया गया है।
  2. इसके तहत पहली बार वर्ष 2015 में इवेंट होराइजन टेलीस्कोप (EHT) द्वारा फोटो खींचा गया था।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 15 करोड़ 'एपीएएआर: वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी कार्ड ' के निर्माण के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  2. कार्यक्रम में संचालन में सुलभता लाने के लिये APAAR आईडी, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट और डिजिलॉकर के बीच महत्त्वपूर्ण अंतर्संबंध का उल्लेख भी किया गया।
  3. APAAR, ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री का संक्षिप्त रूप है, जो भारत में कम उम्र से ही सभी छात्रों के लिये डिज़ाइन की गई एक विशेष पहचान प्रणाली है।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक पुरस्कार' साउथ इंडियन बैंक को प्रदान किया गया है।
  2. 19वें आईबीए वार्षिक बैंकिंग प्रौद्योगिकी सम्मेलन में, साउथ इंडियन बैंक को 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक पुरस्कार' प्राप्त हुआ।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!