2 UPSC HINDI QUIZ 15.02.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः जल प्रदूषण से संबंधित छोटे अपराधों को तर्कसंगत बनाने के उद्देश्य से संसद ने जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक, 2024 को मंजूरी दी। विधेयक जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1964 में संशोधन करता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: जल प्रदूषण से संबंधित छोटे अपराधों को तर्कसंगत बनाने के उद्देश्य से संसद ने जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक, 2024 को मंजूरी दी।विधेयक जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 में संशोधन करता है। इसमें जल प्रदूषण से संबंधित कई "छोटे" उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाने (इसके बजाय, जुर्माना लगाने) का प्रस्ताव है, जिससे केंद्र राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) के चेयरमैन की सेवा शर्तों को निर्धारित करने में सक्षम हो सके। साथ ही कुछ श्रेणियों की औद्योगिक इकाइयों को वैधानिक प्रतिबंधों से छूट देना है। प्रारंभ में यह विधेयक हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगा। अन्य राज्य अपने राज्यों में इसे लागू करने के लिए प्रस्ताव पारित कर सकते हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः वित्त मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में डीप-टेक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक नई योजना शुरू करने की घोषणा की। डीप टेक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक या इंजीनियरिंग नवाचार पर आधारित उन्नत प्रौद्योगिकी है। इसे एडवांस टेक्नोलॉजी भी कहा जाता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: वित्त मंत्री ने रक्षा क्षेत्र में डीप-टेक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक नई योजना शुरू करने की घोषणा की। डीप टेक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक या इंजीनियरिंग नवाचार पर आधारित उन्नत प्रौद्योगिकी है। इसे एडवांस टेक्नोलॉजी भी कहा जाता है। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन, रोबोटिक्स और जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।डीप टेक में एक्सक्लूसिव इनोवेशन को शामिल किया जाता है। ब्लॉकचेन, वर्चुअल रियलिटी, आग्युमेंट रियलिटी, कंप्यूटर इमेजिंग आदि को डीप टेक में शामिल किया जा सकता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में व्यापार में सुगमता की सुविधा प्रदान करते हुए खाद्य सुरक्षा और मानक नियमों को सरल एवं कारगर बनाने के लिये विभिन्न संशोधनों को मंज़ूरी दी। FSSAI इस संबंध में एक मसौदा अधिसूचना जारी करेगा और संशोधनों को अंतिम रूप देने से पहले हितधारकों से टिप्पणियाँ प्राप्त कर उन पर विचार करेगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI ) ने नई दिल्ली में आयोजित बैठक में व्यापार में सुगमता की सुविधा प्रदान करते हुए खाद्य सुरक्षा और मानक नियमों को सरल एवं कारगर बनाने के लिये विभिन्न संशोधनों को मंज़ूरी दी।FSSAI इस संबंध में एक मसौदा अधिसूचना जारी करेगा और संशोधनों को अंतिम रूप देने से पहले हितधारकों से टिप्पणियाँ प्राप्त कर उन पर विचार करेगा। खाद्य सुरक्षा और मानक विनियमों में प्रस्तावित संशोधन इसके स्थान पर, निर्दिष्ट परिवर्तनों को अंतिम रूप दिये जाने के बाद केवल FSSAI से प्रामाणीकरण अनिवार्य होगा। इन संशोधनों का उद्देश्य खाद्य उत्पादों के लिये भारतीय मानक ब्यूरो और कृषि विपणन प्रमाणन से प्रमाणन की अनिवार्यता को समाप्त करना है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः आरबीआई ने भुगतान एग्रीगेटर व्यवसाय के लिए जसपे, ज़ोहो और डिसेंट्रो को मंजूरी दे दी। ज़ोहो आरबीआई से पेमेंट एग्रीगेटर अनुमोदन प्राप्त करने वाली पहली सास एंटरप्राइज़ कंपनी है। मार्च 2020 में आरबीआई ने पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस पर पहली गाइडलाइन जारी की थी। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: दो फिनटेक स्टार्टअप, जसपे और डिसेंट्रो को भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए लाइसेंस प्राप्त हुआ। जसपे एक भुगतान गेटवे के रूप में कार्य करता है, जो ई-कॉमर्स भुगतान के लिए प्रौद्योगिकी स्टैक चलाता है। डिसेंट्रो एक प्रौद्योगिकी कंपनी है जो ई-कॉमर्स और अन्य उपभोक्ता-सामना वाली कंपनियों को वित्तीय सेवाएं जैसे ऋण, केवाईसी और अन्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाती है। 2 फरवरी को सॉफ्टवेयर-एज़-ए-सर्विस स्टार्टअप ज़ोहो को भी पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस मिल गया। ज़ोहो आरबीआई से पेमेंट एग्रीगेटर अनुमोदन प्राप्त करने वाली पहली सास एंटरप्राइज़ कंपनी है। मार्च 2020 में आरबीआई ने पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस पर पहली गाइडलाइन जारी की थी। दिसंबर 2023 में, रेज़रपे, कैशफ्री और ओपन फाइनेंशियल विनियामक अनुमोदन प्राप्त करने वाले कंपनियों का पहला समूह था। ज़ोमैटो, डिजीओ, गूगल और टाटा डिजिटल भुगतान लाइसेंस प्राप्त करने वाले अन्य प्रमुख कंपनी हैं। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः लक्ष्मीनारायण अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रसिद्ध संगीतकार प्यारेलाल शर्मा को प्रदान किया गया है। लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल (एलजीएमएफ) की शुरुआत 1982 में डॉ. एल. सुब्रमण्यम ने की थी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: एल सुब्रमण्यम और कविता कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल में प्यारेलाल शर्मा को प्रतिष्ठित लक्ष्मीनारायण अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। प्यारेलाल शर्मा हिंदी सिनेमा के सबसे सफल संगीतकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने आठ दशक के करियर में कई सदाबहार गानों के लिए संगीत तैयार किया है। हाल ही में, प्यारेलाल को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म भूषण के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किया गया था। भारत के राष्ट्रपति के आर नारायणन ने लॉर्ड येहुदी मेनुहिन को पहला लक्ष्मीनारायण अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया था। लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल (एलजीएमएफ) की शुरुआत 1992 में डॉ. एल. सुब्रमण्यम ने की थी। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 15.02.2024 ALL EXAM QUIZ 16.02.2024