3 UPSC HINDI QUIZ 09.02.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत सरकार ने मेरा गाँव मेरी धरोहर कार्यक्रम के तहत सभी गाँवों का मानचित्रण और दस्तावेज़ीकरण करने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के समन्वय से सांस्कृतिक मैपिंग पर राष्ट्रीय मिशन चलाया जा रहा है. उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत सरकार ने मेरा गाँव मेरी धरोहर (Mera Gaon, Meri Dharohar - MGMD) कार्यक्रम के तहत सभी गाँवों का मानचित्रण और दस्तावेज़ीकरण करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय गाँवों के जीवन, इतिहास और लोकाचार की विस्तृत जानकारी संकलित करना तथा इसे आभासी तथा वास्तविक समय के आगंतुकों (visitors) के लिये उपलब्ध कराना है। संस्कृति मंत्रालय ने 'मेरा गांव, मेरी धरोहर' (एमजीएमडी) कार्यक्रम के तहत सभी गांवों की मैपिंग और प्रलेखन तैयार कर रहा है. संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के समन्वय से सांस्कृतिक मैपिंग पर राष्ट्रीय मिशन चलाया जा रहा है. 27 जुलाई, 2023 को एमजीएमडी पर एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया गया था. MGMD कार्यक्रम भारतीय गाँवों के जीवन, इतिहास तथा लोकाचार की विस्तृत जानकारी संकलित करने एवं इसे आभासी व वास्तविक समय के आगंतुकों के लिये उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः ओडिशा द्वारा सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व (STR) के निकट स्थापित विश्व की पहली मेलानिस्टिक टाइगर सफारी का अनावरण किया जाएगा। मेलानिज़्म एक आनुवंशिक स्थिति है जिसके परिणामस्वरूप मेलानिन की मात्रा बढ़ जाती है । जिससे जानवरों की त्वचा अथवा बालों का रंग लगभग या पूरी तरह से काला होता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: ओडिशा द्वारा सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व (STR) के निकट स्थापित विश्व की पहली मेलानिस्टिक टाइगर सफारी का अनावरण किया जाएगा। मेलानिस्टिक टाइगर सफारी के लिये ओडिशा का दृष्टिकोण मेलानिज़्म तथा मेलानिस्टिक टाइगर: मेलानिज़्म एक आनुवंशिक स्थिति है जिसके परिणामस्वरूप मेलानिन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे जानवरों की त्वचा अथवा बालों का रंग लगभग या पूरी तरह से काला होता है। सिमलीपाल के रॉयल बंगाल टाइगर्स का संबंध एक विशेष वंश से है जिनमें मेलानिन की अत्यधिक मात्रा होती है जिसके परिणामस्वरूप बाघों के शरीर पर काली तथा पीली अंतर-छिद्रित धारियाँ विकसित होती हैं जो उन्हें स्यूडो अथवा छद्म-मेलानिस्टिक बनाते हैं। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की प्रौद्योगिकी विकास निधि (TDF) योजना के तहत विकसित एक हरित प्रणोदन प्रणाली ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)- C58 मिशन द्वारा लॉन्च किये गए पेलोड पर ऑर्बिट में कार्यक्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। यह भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिये एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह देश की रक्षा क्षमताओं में वृद्धि के लिये हरित तथा स्वदेशी प्रौद्योगिकियों की दक्षता को प्रदर्शित करता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की प्रौद्योगिकी विकास निधि (TDF) योजना के तहत विकसित एक हरित प्रणोदन प्रणाली ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV)- C58 मिशन द्वारा लॉन्च किये गए पेलोड पर ऑर्बिट में कार्यक्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। यह भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिये एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह देश की रक्षा क्षमताओं में वृद्धि के लिये हरित तथा स्वदेशी प्रौद्योगिकियों की दक्षता को प्रदर्शित करता है। TDF रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसे रक्षा तथा एयरोस्पेस, विशेषकर स्टार्टअप एवं MSME में नवाचार के वित्तपोषण के लिये "मेक इन इंडिया" पहल के तहत DRDO द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के लिए रियायती दरों पर 'भारत चावल' लॉन्च किया गया। चावल 5 किलो और 10 किलो के पैक में 29 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर उपलब्ध होगा। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने 2500 से 5000 रुपये की बचत हो रही है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर चावल उपलब्ध कराने के लिए 06 फरवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 'भारत चावल' ब्रांड लॉन्च किया गया है। चावल 5 किलो और 10 किलो के पैक में 29 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर उपलब्ध होगा। सरकार सस्ती कीमत पर राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है और सरकार ने इस योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने 1500 से 2000 रुपये की बचत हो रही है। यह पहल न केवल किसानों के जीवन में बदलाव लाएगी बल्कि उन्हें सुरक्षा भी प्रदान करेगी। मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत, किसानों और उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराकर राहत प्रदान करने के लिए लगभग 27,000 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) पहले चरण में दो सहकारी समितियों को 5 लाख मीट्रिक टन चावल उपलब्ध कराएगा। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (NAFED) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) के साथ-साथ खुदरा श्रृंखला केन्द्रीय भंडार भी शामिल है। इसके अलावा, ये एजेंसियां चावल को 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम के पैकेट में पैक करेंगी और “भारत चावल” ब्रांड के तहत अपने आउटलेट के माध्यम से खुदरा बिक्री करेंगी। चावल को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भी बेचा जाएगा। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः राज्यसभा ने जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक, 2024 पारित कर दिया। जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक, 2024 जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 में संशोधन करना चाहता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: राज्यसभा ने जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक, 2024 पारित कर दिया। जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक, 2024 जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 में संशोधन करना चाहता है। इस विधेयक में कई उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और जुर्माना लगाने का प्रस्ताव है। प्रारंभ में, यह हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेशों पर लागू होगा। जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 ने जल प्रदूषण को रोकने और नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की। इस अधिनियम के अनुसार, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष को राज्य सरकार द्वारा नामित किया जाता है। विधेयक के प्रावधान के अनुसार, अब केंद्र सरकार अध्यक्ष के नामांकन के तरीके और सेवा की शर्तें निर्धारित करेगी। विधेयक में जल निकायों में प्रदूषणकारी पदार्थ के निर्वहन से संबंधित नियमों के उल्लंघन के लिए 10000 से 15 लाख रुपये के बीच जुर्माने का भी प्रस्ताव है। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 09.02.2024 ALL EXAM QUIZ 15.02.2024