Fri. Jul 31st, 2026
  • सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने मिलिट, पुणे में ‘कैप्सूल ऑन साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड रिसर्च’ (कैपस्टर) के नौवें चैप्टर का उद्घाटन किया।
  • कैपस्टर-09 तीन दिवसीय कार्यक्रम है। इसका उद्घाटन 17 जनवरी 2024 को किया गया है।
  • कैपस्टर-09 का विषय ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: ट्रांसफॉर्मिंग वारफेयर’ है।
  • इसमें सेनाओं, शिक्षा जगत, डीआरडीओ लैब्स और निजी रक्षा उद्योगों की सक्रिय भागीदारी देखी जाएगी।
  • प्रमुख निजी फर्मों और शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी का उद्देश्य सशस्त्र बलों के लिए एआई पर नीति निर्माण में एक पहल है।
  • कैपस्टर-09 का आयोजन मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मिलिट) के 12वें स्थापना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।
  • स्थापना दिवस समारोह हर साल 19 जनवरी को मनाया जाता है।
  • मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की जड़ें ‘इंस्टीट्यूट ऑफ आर्मामेंट स्टडीज’ से जुड़ी हैं। इसका आदर्श वाक्य ‘प्रौद्योगिकी के माध्यम से विजय’ है।
  • इंस्टीट्यूट ऑफ आर्मामेंट स्टडीज की स्थापना 50 के दशक की शुरुआत में ‘कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग’ में की गई थी।
  • 1967 में यह गिरिनगर में स्थानांतरित हो गया। सशस्त्र बलों की विशिष्ट और भविष्य की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 19 जनवरी 2012 को मिलिट की स्थापना की गई थी।

Login

error: Content is protected !!