Sun. Jun 14th, 2026
0

UPSC QUIZ HINDI 19.01.2024

Daily Quiz

1 / 5

Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. भारत में किये जाने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में विभिन्न क्षेत्रों के बीच वरीयता क्रम में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन देखा गया है।
  2. इस परिवर्तन का श्रेय विभिन्न कारकों को दिया जाता है, जिनमें नियामक परिवर्तन, भू-राजनीतिक घटनाएँ और रणनीतिक गठबंधन शामिल हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

2 / 5

Q2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है:

  1. भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली की दक्षता बढ़ाने और टोल प्लाजा पर निर्बाध आवाजाही की सुविधा प्रदान करने के लिए 15 जनवरी, 2024 को 'एक वाहन, एक फास्टैग' पहल का शुभारंभ किया।
  2. इस पहल का उद्देश्य कई वाहनों के लिए एकल फास्टैग का उपयोग अथवा एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग को जोड़ने जैसे उपयोगकर्ताओं के व्यवहार को हतोत्साहित करना है।
  3. भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने घोषणा किया है कि बकाया धनराशि के साथ अपूर्ण केवाईसी (KYC) वाले फास्टैग को 31 जनवरी,2024 के बाद बैंकों द्वारा निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

3 / 5

Q3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है:

  1. मिजोरम विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग के शोधकर्ताओं ने राज्य में मूंगा सांप की एक नई प्रजाति की खोज की है।
  2. मूंगा साँप सिनोमिकुरस गोरेई ब्रिटिश भारतीय डॉक्टर गोरे के नाम पर इसका नाम सिनोमिकुरस गोरेई रखा गया है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

4 / 5

Q4. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है:

  1. भारत ने अर्जेंटीना में 5 लिथियम खदानों के अधिग्रहण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  2. केंद्र ने अर्जेंटीना में अन्वेषण और विकास के लिए पांच लिथियम ब्लॉक लेने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  3. खानिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (केएबीआईएल) और कैटामार्का मिनेरा वाई एनर्जेटिका सोसिदाद डेल एस्टाडो (सीएएमवाईइएन) ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ?

5 / 5

Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. पीएम मोदी ने केरल के कोच्चि में वेलिंगडन द्वीप पर आयोजित एक समारोह में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की तीन प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
  2. उद्घाटन की गई परियोजनाएं कोचीन शिपयार्ड में नई ड्राई डॉक सुविधा, वेलिंगडन द्वीप में कोचीन शिपयार्ड की अंतर्राष्ट्रीय जहाज मरम्मत सुविधा और पुथुवाइपीन में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एलपीजी आयात टर्मिनल हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है?

Login

error: Content is protected !!