Tue. Mar 31st, 2026
  • अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने कैलिफोर्निया के साल्टन सागर के नीचे दुनिया के सबसे बड़े लिथियम भंडार की खोज की है। जिसमें अनुमानतः 18 मिलियन टन लिथियम के भंडार उपस्थित हैं।
  • साल्टन सागर क्षेत्र में खोजे गए कुल भंडारण, 3,400 किलोटन से अधिक लिथियम का उत्पादन कर सकते हैं, जिसका मूल्य 540 अरब डॉलर तक है।
  • यह इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए 375 मिलियन से अधिक बैटरियों का निर्माण करने की क्षमता रखता है।
  • इस खोज से संयुक्त राज्य अमेरिका को अत्यधिक फायदा होगा क्योंकि वर्तमान में अमेरिका के पास घरेलू स्तर पर प्राप्त लिथियम को निकालने, परिष्कृत करने और उत्पादन करने की क्षमताएं सीमित हैं। अमेरिका आम तौर पर अपनी खपत का लगभग आधा लिथियम चिली और अर्जेंटीना से आयात करता है।

साल्टन सागर

  • यह एक उथली, खारी झील है जो दक्षिणी कैलिफोर्निया (अमेरिका) के निचले कोलोराडो रेगिस्तान में स्थित है।
  • यह पर्वत श्रृंखलाओं के बीच और समुद्र तल से नीचे स्थित एक भूवैज्ञानिक अवसाद है।
  • वर्तमान झील का निर्माण 1905 में कोलोराडो नदी से पानी के प्रवाह से हुआ था।
  • यह वर्तमान में समुद्र तल से 228 फीट नीचे है।
  • इसका क्षेत्रफल 970 वर्ग किमी है और जिसमें 130 मील की तटरेखा भी शामिल है।
  • इसकी औसत गहराई 29.9 फीट है और सबसे अधिक गहराई 51 फीट है।
  • इसकी लवणता (लगभग 45 भाग प्रति हजार)  समुद्री जल से कहीं अधिक है।
  • साल्टन सागर प्रवासी जलपक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बिंदु है और दक्षिण से मैक्सिको और मध्य अमेरिका की ओर जाने वाले पक्षियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास के रूप में कार्य करता है।

लिथियम

  • यह एक रासायनिक तत्त्व है जिसका प्रतीक  (Li) है।
  • यह एक नरम तथा चाँदी के समान चमकीली सफेद धातु है।
  • यह सबसे हल्की धातु और सबसे हल्का ठोस तत्त्व है।
  • यह क्षारीय एवं एक दुर्लभ धातु है।
  • लिथियम का परमाणु क्रमांक 3 और परमाणु भार 6.941u होता है।

उपयोग

  • मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल कैमरे और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रिचार्जेबल बैटरी बनाने के लिए लिथियम महत्वपूर्ण धातु है ।
  • इसका उपयोग हृदय पेसमेकर, खिलौने, घड़ियों जैसी उपकरण के लिए और कुछ गैर-रिचार्जेबल बैटरियां बनाने में भी किया जाता है।
  • लिथियम धातु को एल्यूमीनियम और मैग्नीशियम के साथ मिश्रित करके बनाया जाता है ,  जिससे इसकी तन्यता में सुधार होता है  और वजन में हल्का हो जाता है।

Login

error: Content is protected !!