पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का अखिल भारतीय सम्मेलन 2023 पांच जनवरी को जयपुर के राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में शुरू हुआ।
यह तीन दिवसीय सम्मेलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जनवरी और 7 जनवरी को सम्मेलन में शामिल होंगे।
सम्मेलन के दौरान, पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दों जैसे साइबर अपराध, पुलिसिंग में प्रौद्योगिकी, आतंकवाद विरोधी चुनौतियां, वामपंथी उग्रवाद और जेल सुधार पर चर्चा की जाएगी।
नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श भी सम्मेलन के एजेंडे में शामिल है।
एआई, डीपफेक जैसी नई तकनीकों से उत्पन्न चुनौतियों और उनसे निपटने के तरीकों पर भी चर्चा होगी।
सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।