4 UPSC HINDI QUIZ 04.01.2024 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के संबंध में कुछ आँकड़े जारी किये हैं। बनाए गए कुल आयुष्मान कार्डों में से लगभग 59% महिलाएँ हैं और कुल अधिकृत अस्पतालों में लगभग 48% प्रवेश हैं। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के संबंध में कुछ आँकड़े जारी किये हैं। बनाए गए कुल आयुष्मान कार्डों में से लगभग 49% महिलाएँ हैं और कुल अधिकृत अस्पतालों में लगभग 48% प्रवेश हैं। योजना की शुरुआत से दिसंबर 2023 तक लगभग 28.45 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं, जिनमें से लगभग 9.38 करोड़ आयुष्मान कार्ड वर्ष 2023 के दौरान बनाए गए हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः PMLA धन-शोधन और संबंधित अपराधों की निवारण हेतु वर्ष 2006 में अधिनियमित एक भारतीय कानून है। धन-शोधन में विधि-विरुद्ध रूप से प्राप्त धन को वित्तीय प्रणाली में एकीकृत करके विधि सम्मत अथवा "वैध" दिखाना शामिल है। इसे वर्ष 2002 में धन-शोधन के खतरे से निपटने के लिये भारत की वैश्विक प्रतिबद्धता (वियना अभिसमय) की प्रतिक्रिया में अधिनियमित किया गया था। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: वित्तीय आसूचना एकक- भारत ने धन-शोधन निवारण के अपेक्षित उपबंधों का अनुपालन नहीं करने के लिये बाइनेंस, कुकोइन, हुओबीसहित 9 अपतटीय क्रिप्टोकरेंसी तथा वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। धन-शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 PMLA धन-शोधन और संबंधित अपराधों की निवारण हेतु वर्ष 2002 में अधिनियमित एक भारतीय कानून है। धन-शोधन में विधि-विरुद्ध रूप से प्राप्त धन को वित्तीय प्रणाली में एकीकृत करके विधि सम्मत अथवा "वैध" दिखाना शामिल है। इसे वर्ष 2002 में धन-शोधन के खतरे से निपटने के लिये भारत की वैश्विक प्रतिबद्धता (वियना अभिसमय) की प्रतिक्रिया में अधिनियमित किया गया था। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 'श्रेष्ठ' योजना पर प्रकाश डाला है। इस योजना को लक्षित क्षेत्रों में हाईस्कूल के छात्रों के लिये आवासीय शिक्षा योजना (SHRESHTA) के रूप में जाना जाता है। CBSE से संबद्ध निजी स्कूलों के कक्षा 8 और कक्षा 9 में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 'श्रेष्ठ' योजना पर प्रकाश डाला है। इस योजना को लक्षित क्षेत्रों में हाईस्कूल के छात्रों के लिये आवासीय शिक्षा योजना (SHRESHTA) के रूप में जाना जाता है। श्रेष्ठ की मुख्य विशेषताएँ इसका मूल उद्देश्य देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करके अनुसूचित जाति के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का उत्थान करना है। CBSE से संबद्ध निजी स्कूलों के कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। पात्रता अनुसूचित जाति के छात्र जो वर्तमान शैक्षणिक वर्ष (2021-22) में 8वीं और 10वीं की कक्षा में पढ़ रहे हैं, योजना का लाभ उठाने के लिये पात्र हैं। इस योजना में 2.5 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले हाशिये पर रहने वाले आय-वर्ग से आने वाले अनुसूचित जाति समुदाय के छात्र पात्र हैं। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) प्रोग्राम को मार्च 2028 तक एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। संशोधित नियम स्वीकृत आवेदकों को अतिरिक्त स्पष्टता और रियायतें प्रदान की गई हैं। यह विस्तार कंपनियों को घरेलू विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 25,938 करोड़ रुपये के पीएलआई फंड का लाभ उठाने के लिए अधिक समय की अनुमति देता है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) प्रोग्राम को मार्च 2028 तक एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। साथ ही, संशोधित नियम स्वीकृत आवेदकों को अतिरिक्त स्पष्टता और रियायतें प्रदान की गई हैं। 2023-24: निवेश वर्ष 2024-25 से 2027-28: बिक्री सीमा के विरुद्ध लगातार पांच वर्षों तक संवितरण यह विस्तार कंपनियों को घरेलू विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 25,938 करोड़ रुपये के पीएलआई फंड का लाभ उठाने के लिए अधिक समय की अनुमति देता है। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः भारत दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो टेलीस्कोप परियोजना का हिस्सा बन गया है। भारत के वैज्ञानिक अब स्क्वायर किलोमीटर ऐरे ऑब्जर्वेटरी (एसकेएओ) का हिस्सा होंगे। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: भारत दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो टेलीस्कोप परियोजना का हिस्सा बन गया है। भारत के वैज्ञानिक अब स्क्वायर किलोमीटर ऐरे ऑब्जर्वेटरी (एसकेएओ) का हिस्सा होंगे। एसकेएओ दुनिया के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप के रूप में कार्य करेगा। एसकेएओ कोई एकल टेलीस्कोप नहीं है। यह हजारों एंटेना की एक श्रृंखला है। एंटेना दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में दूरस्थ रेडियो-शांत स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे। भारत ने 1990 के दशक में एसकेएओ के विकास में इसकी स्थापना के बाद से भाग लिया है। भारत ने पुणे स्थित नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (एनसीआरए) और कुछ अन्य संस्थानों के माध्यम से भाग लिया है। एसकेएओ की स्थापना 2021 में एक अंतरसरकारी संगठन के रूप में की गई थी। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 04.01.2024 ALL EXAM QUIZ 05.01.2024