Fri. Apr 3rd, 2026
  • केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 18 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये दिशानिर्देश जारी किए।
  • 13 निर्दिष्ट डार्क पैटर्न को सूचीबद्ध करते हुए डार्क पैटर्न को रोकने और विनियमित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
  • डार्क पैटर्न में डिज़ाइन और पसंद आर्किटेक्चर/बनावट का उपयोग कर उपभोक्ताओं को धोखा देने, मजबूर करने या ऐसे विकल्प चुनने के लिए प्रभावित करना, जो उनके सर्वोत्तम हित में नहीं हैं, शामिल है।
  • डार्क पैटर्न में ड्रिप मूल्य निर्धारण, प्रच्छन्न विज्ञापन, प्रलोभन युक्ति (बेट एंड स्विच), झूठी तात्कालिकता आदि जैसे हेरफेर प्रथाओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।
  • जैसा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत परिभाषित किया गया है, ऐसी प्रथाएं “अनुचित व्यापार प्रथाओं” की श्रेणी में आती हैं।
  • उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने उपभोक्ताओं को ई-कॉमर्स में अनुचित व्यापार प्रथाओं से बचाने के लिए उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 को भी अधिसूचित किया है।
  • 9 जून, 2022 को सीसीपीए द्वारा भ्रामक विज्ञापनों की रोकथाम और भ्रामक विज्ञापनों के समर्थन दिशानिर्देश, 2022 को अधिसूचित किया गया था।
  • 23 नवंबर 2022 को, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा ‘ऑनलाइन उपभोक्ता समीक्षाएं – उनके संग्रह, मॉडरेशन और प्रकाशन के लिए सिद्धांत और आवश्यकताएं’ पर रूपरेखा अधिसूचित की गई थी।

Login

error: Content is protected !!