Wed. Jun 24th, 2026
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पेश किया गया।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बिल को सदन में पेश किया।
  • विधेयक में केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन करके तेलंगाना के मुलुगु जिले में समक्का सरक्का केंद्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाने वाला एक केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रावधान है।
  • प्रस्तावित विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
  • इसके लिए 889.07 करोड़ रुपए का प्रावधान होगा।
  • विश्वविद्यालय देश की जनजातीय कला, संस्कृति और प्रथाओं में निर्देशात्मक और अनुसंधान सुविधाएं प्रदान करके उन्नत शिक्षा को भी बढ़ावा देगा।
  • आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत राज्य में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करना अनिवार्य है।

Login

error: Content is protected !!