Wed. Apr 1st, 2026
  • 28 देशों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े जोखिमों को रोकने के लिए दुनिया के पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • दो दिवसीय ‘एआई सेफ्टी समिट 2023’ यूनाइटेड किंगडम के बैलेचले पार्क में द्वितीय विश्व युद्ध कोड-ब्रेकिंग सेंटर में आयोजित किया गया।
  • 1 नवंबर को बैठक में 27 अन्य देशों और यूरोपीय संघ के साथ भारत ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सुरक्षा पर दुनिया के पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े जोखिमों का आकलन करने के लिए मिलकर काम करने का वचन देता है।
  • ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा कि इस समझौते को बैलेचले घोषणा के नाम से जाना जाएगा।
  • ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि घोषणा एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी एआई शक्तियां प्रौद्योगिकी के जोखिमों को समझने की तात्कालिकता पर सहमत हैं।
  • इससे हमारी आने वाली पीढ़ी के दीर्घकालिक भविष्य को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Login

error: Content is protected !!