Sun. Mar 29th, 2026
  • थाईलैंड ने भारत और ताइवान के पर्यटकों को छह महीने की अवधि के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति दी।
  • यह 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक की समयावधि के लिए लागू होगा।
  • यह निर्णय अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
  • थाईलैंड सरकार के मुताबिक, पर्यटक यहां 30 दिनों तक रुक सकते हैं। इस योजना से 14 लाख अतिरिक्त पर्यटकों के आकर्षित होने की उम्मीद है।
  • यह 55 बिलियन बाहत या 1.5 बिलियन डॉलर उत्पन्न करके थाईलैंड की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा।
  • भारतीय और ताइवानी पर्यटकों को अप्रवासन चौकियों पर आगमन पर 15 दिन के वीजा के लिए आवेदन करना होता है।
  • 2022 में, थाईलैंड ने चीनी लोगों के लिए वीज़ा आवश्यकताओं को हटा दिया था।
  • थाईलैंड भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देने वाला दूसरा देश बन गया है।
  • जनवरी से अक्टूबर के बीच, लगभग 22 मिलियन पर्यटकों ने थाईलैंड का दौरा किया, जिससे 927.5 बिलियन बाहत या $25.67 बिलियन का राजस्व प्राप्त हुआ।

Login

error: Content is protected !!