0 UPSC HINDI QUIZ 02.11.2023 Daily Quiz 1 / 5 Q1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः हाल ही में IIT बॉम्बे के शोधकर्त्ताओं ने बेजोड़ दक्षता के साथ सूर्य के प्रकाश को गर्मी में परिवर्तित करने में सक्षम कार्बन नैनोफ्लोरेट बनाया है। यह नवोन्मेषी विकास कार्बन फुटप्रिंट को कम करते हुए स्थायी ताप समाधानों में क्रांति लाने की क्षमता रखता है। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: हाल ही में IIT बॉम्बे के शोधकर्त्ताओं ने बेजोड़ दक्षता के साथ सूर्य के प्रकाश को गर्मी में परिवर्तित करने में सक्षम कार्बन नैनोफ्लोरेट बनाया है।यह नवोन्मेषी विकास कार्बन फुटप्रिंट को कम करते हुए स्थायी ताप समाधानों में क्रांति लाने की क्षमता रखता है। कार्बन नैनोफ्लोरेट्स IIT बॉम्बे के शोधकर्त्ताओं द्वारा विकसित कार्बन नैनोफ्लोरेट्स 87% की प्रभावशाली प्रकाश अवशोषण दक्षता प्रदर्शित करता है। वे पारंपरिक सौर-थर्मल सामग्रियों, जो कि आमतौर पर केवल दृश्य और पराबैंगनी प्रकाश को अवशोषित करते हैं, के बिल्कुल विपरीत अवरक्त, दृश्य प्रकाश तथा पराबैंगनी सहित सूर्य के प्रकाश की कई आवृत्तियों को अवशोषित कर सकते हैं। 2 / 5 Q2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः हाल ही में गोवा समुद्री सम्मेलन (GMC) 2023 का चौथा संस्करण भारतीय नौसेना द्वारा नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। सम्मेलन में कोमोरोस, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्याँमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड सहित दस हिंद महासागर देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। GMC के वर्ष 2023 के संस्करण का विषय “हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा: सामान्य समुद्री प्राथमिकताओं को सहयोगात्मक शमन ढाँचे में परिवर्तित करना” है। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: हाल ही में गोवा समुद्री सम्मेलन (GMC) 2023 का चौथा संस्करण भारतीय नौसेना द्वारा नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के तत्त्वावधान में आयोजित किया गया। सम्मेलन में कोमोरोस, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्याँमार, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड सहित बारह हिंद महासागर देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। GMC के वर्ष 2023 के संस्करण का विषय “हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा: सामान्य समुद्री प्राथमिकताओं को सहयोगात्मक शमन ढाँचे में परिवर्तित करना” है। सम्मेलन की मुख्य विशेषताएँ GMC आम समुद्री चुनौतियों पर चर्चा करने और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिये हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) के विभिन्न देशों के नौसेना एवं रक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय सभा है। यह सम्मेलन भारतीय नौसेना की आउटरीच पहल है। यह समुद्री सुरक्षा के संदर्भ में अभ्यासकर्त्ताओं और शिक्षाविदों के सामूहिक ज्ञान को परिणामोन्मुख समुद्री विचार प्राप्त करने तथा उसका उपयोग करने के लिये एक बहुराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है। यह समसामयिक और भविष्य की समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिये नौसेना प्रमुखों/समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों के बीच विचारों के आदान-प्रदान के साथ-साथ सहकारी रणनीतियों को प्रस्तुत करने और साझेदार समुद्री एजेंसियों के बीच अंतर-संचालनता को बढ़ाने के लिये एक मंच उपलब्ध कराता है। 3 / 5 Q3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC),डॉक्टरों के लिए एक राष्ट्र, एक पंजीयन लॉन्च करेगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इसका पूरा खाका तैयार किया है, जिसे आगामी छह महीने में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC),डॉक्टरों के लिए एक राष्ट्र, एक पंजीयन लॉन्च करेगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने इसका पूरा खाका तैयार किया है, जिसे आगामी छह महीने में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर यह नियम लागू हो जाएगा।देश के सभी डॉक्टरों के पास 2024 के अंत तक एक विशिष्ट पहचान संख्या (यूनिक आइडी) प्रदान करने की योजना है। एक राष्ट्र, एक पंजीयन के जरिये प्रत्येक डॉक्टर को एक यूनिक आईडी दी जाएगी जो एक तरह से उसकी पहचान के रूप में कार्य करेगी। यह आईडी आयोग के एक आईटी प्लेटफॉर्म के साथ लिंक होगी जिस पर संबंधित डॉक्टर के सभी दस्तावेज, कोर्स, प्रशिक्षण और लाइसेंस के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी। इस प्रक्रिया के तहत डॉक्टर को दो बार आईडी जारी की जाएगी। पहली बार जब वह एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेगा तो उसे अस्थायी नंबर दिया जाएगा एवं पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे स्थायी नंबर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर जो वर्तमान में प्रैक्टिस कर रहे हैं उन्हें सीधे तौर पर स्थायी आईडी जारी की जाएगी। 4 / 5 Q4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः सामाजिक कार्यकर्ता दीनानाथ राजपूत को छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिलाओं के जीवन को बदलने में मदद करने के लिए रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीनानाथ राजपूत ने किसान उत्पादक संगठन (farmers producers organisation)(FPO) की स्थापना एवं छत्तीसगढ़ में 8,000 से अधिक आदिवासी महिलाओं के जीवन को बदलने का प्रयास किया । दीनानाथ राजपूत को Rs. 10 लाख का नकद पुरस्कार, एक ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उपर्युक्त दिया गया कौन सा कथन सही हैं ? 1 और 2 सही हैं 1 और 3 सही हैं 2 और 3 सही हैं उपर्युक्त सभी सही हैं Explanation: सामाजिक कार्यकर्ता दीनानाथ राजपूत को छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिलाओं के जीवन को बदलने में मदद करने के लिए रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीनानाथ राजपूत ने किसान उत्पादक संगठन (farmers producers organisation)(FPO) की स्थापना एवं छत्तीसगढ़ में 6,000 से अधिक आदिवासी महिलाओं के जीवन को बदलने का प्रयास किया । दीनानाथ राजपूत को Rs.10 लाख का नकद पुरस्कार, एक ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। दीनानाथ राजपूत ने नक्सली गतिविधियों का केंद्र माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर की 337 महिलाओं की प्रारंभिक सदस्यता के साथ 2018 में किसान उत्पादक संगठन (FPO) की स्थापना की। अब एफपीओ के चार जिलों में 6,000 से अधिक सदस्य हैं। किसान उत्पादक संगठन महिला किसानों को कृषि विस्तार सेवाएं प्रदान करने, कोल्ड स्टोरेज के बुनियादी ढांचे का निर्माण करने तथा महिला किसानों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़कर तथा उच्च मूल्य वर्धित उत्पादों एवं सेवाओं में विविधता लाने में उनकी मदद करता है। यह पुरस्कार दिवंगत अर्थशास्त्री-प्रशासक डॉ. रोहिणी नैय्यर की स्मृति में प्रदान किया जाता है, जिनका 2021 में निधन हो गया था। यह रोहिणी नैय्यर पुरस्कार का दूसरा संस्करण है। सेथरिचम संगतम को पहले रोहिणी नैय्यर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 5 / 5 Q5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः यूनिसेफ के लिए में दिल्ली में मैश बॉल चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दिल्ली में मैश बॉल चैरिटी कार्यक्रम से होने वाली आय यूनिसेफ की कला,चिकित्सा और प्रारंभिक बचपन विकास कार्यक्रमों में खर्च की जाएगी। उपर्युक्त में से कौन सा कथन सत्य है? केवल 1 केवल 2 1 व 2, दोनों दोनों कथन असत्य है। Explanation: यूनिसेफ के लिए में दिल्ली में मैश बॉल चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दिल्ली में मैश बॉल चैरिटी कार्यक्रम से होने वाली आय यूनिसेफ की कला,चिकित्सा और प्रारंभिक बचपन विकास कार्यक्रमों में खर्च की जाएगी। यूनिसेफ के समर्थन में धन जुटाने के लिए 27 अक्टूबर 2023 को एक चैरिटी कार्यक्रम में कलाकार, फैशन डिजाइनर और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम कला, डिजाइन,फैशन संरक्षक और परोपकारी (philanthropist) शालिनी पासी द्वारा आयोजित किया गया। मैश बॉल (MASH Ball) के नाम से जाना जाने वाला पहला कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित किया गया। Your score is LinkedIn Facebook Twitter VKontakte Post navigation ALL EXAM QUIZ 02.11.2023 ALL EXAM QUIZ 03.11.2023