Wed. Apr 1st, 2026
  • राजनाथ सिंह ने गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव 2023 को संबोधित किया।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी देशो द्वारा हरित अर्थव्यवस्था में निवेश और प्रौद्योगिकी एवं पूंजी साझा करके उत्सर्जन में कटौती की जिम्मेदारी स्वीकार करने की जरूरत है।
  • रक्षा मंत्री ने सुरक्षा के लिए आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
  • “हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा: सामान्य समुद्री प्राथमिकताओं को सहयोगात्मक शमन ढांचे में परिवर्तित करना” गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव के इस वर्ष के संस्करण का विषय था।
  • भारतीय नौसेना के नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने 12 हिंद महासागर देशों के नौसेना प्रमुखों/समुद्री बलों के प्रमुखों/वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मेजबानी की।
  • गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव (जीएमसी) – 2023 का चौथा संस्करण 29 से 31 अक्टूबर तक भारतीय नौसेना द्वारा नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
  • अतिथि गणमान्य व्यक्ति “मेक इन इंडिया प्रदर्शनी” में भारत के स्वदेशी जहाज निर्माण उद्योग को देखेंगे।

Login

error: Content is protected !!